1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में कई जगहों पर गोलीबारी में 8 की मौत, सिनसिनाटी में 18 घायल, फिलाडेल्‍फ‍िया में 5 जख्‍मी

अमेरिका में कई जगहों पर गोलीबारी में 8 की मौत, सिनसिनाटी में 18 घायल, फिलाडेल्‍फ‍िया में 5 जख्‍मी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2020 08:10 am IST,  Updated : Aug 17, 2020 08:11 am IST

अमेरिका के सिनसिनाटी में रविवार को तीन अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी में 18 लोग घायल हो गए जबकि 8 की मौत हो गई। सहायक पुलिस प्रमुख पॉल न्यूडीगेट ने बताया कि शहर के ओवर-द-रिने इलाके में गोलीबारी की एक घटना में 10 लोगों को गोली लगी है जिनमें दो लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Gunfire incidences in US- India TV Hindi
Gunfire incidences in US Image Source : PTI

फिलाडेल्फिया: अमेरिका के सिनसिनाटी में रविवार को तीन अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी में 18 लोग घायल हो गए जबकि 8 की मौत हो गई। सहायक पुलिस प्रमुख पॉल न्यूडीगेट ने बताया कि शहर के ओवर-द-रिने इलाके में गोलीबारी की एक घटना में 10 लोगों को गोली लगी है जिनमें दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं, शहर के वॉलनट हिल्स इलाके में हैरियट बीचर स्टोई हाउस के पास भी गोलीबारी की घटना हुई। इसमें 3 लोगों पर हमला किया गया।

Related Stories

इनके अलावा एवांडेल इलाके में चार लोगों को गोली मारी गई है। यहां पुलिस को आशंका है कि दो लोगों की मौत हुई है। किसी भी मामले में किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वहीं अमेरिका के उत्तरी फिलाडेल्फिया में शनिवार को युवाओं के समूह में हुई गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि वीकेंड के मौके पर एक ही स्थान पर 200 से अधिक युवा जमा थे और इसी दौरान गोलीबारी की घटना हुई। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

पुलिस आयुक्त डेनियल आउटलॉ ने कहा कि शनिवार को पहले ही अधिकारी एक अन्य मामले की आशंका के चलते सतर्क थे और तभी उन्होंने गोली की आवाज सुनी। उन्होंने कहा कि घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक घंटे से डेढ़ घंटे के अंतर पर गोलीबारी की ये घटनाएं हुईं। न्यूडीगेट ने कहा कि ये तीनों घटनाएं एक-दूसरे से अलग लगती हैं लेकिन भयावह हैं। इन घटनाओं में कुल 8 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं कुछ की हालत बेहद गंभीर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश