1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अलास्का एयरलाइंस हादसे के बाद अमेरिका ने लगाई बोइंग 737 के सभी विमानों की उड़ानों पर रोक, मुश्किल में यात्री

अलास्का एयरलाइंस हादसे के बाद अमेरिका ने लगाई बोइंग 737 के सभी विमानों की उड़ानों पर रोक, मुश्किल में यात्री

 Published : Jan 07, 2024 12:04 pm IST,  Updated : Jan 07, 2024 12:04 pm IST

अलास्का एयरलाइंस विमान हादसे के बाद दुनिया भर में बोइंग 737 की उड़ानों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे तमाम यात्रियों की यात्राएं भी रद्द हो गई हैं। हजारों यात्री अब मुश्किल में फंस गए हैं। दुनिया भर में बोइंग 737 की 171 उड़ानें रद्द हुई हैं।

अलास्का एयरलाइंस के विमान की उखड़ी खिड़की।- India TV Hindi
अलास्का एयरलाइंस के विमान की उखड़ी खिड़की। Image Source : AP

अलास्का एयरलाइंस विमान हादसे के बाद अमेरिका ने बोइंग 737 की सभी उड़ानों पर रोक लगा दिया है। इससे दुनिया भर में तमाम यात्रियों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। बता दें कि शुक्रवार को अलास्का एयरलाइंस के एक विमान के उड़ान भरने के बाद अचानक उसकी खिड़की उखड़कर नीचे गिर गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। खिड़की के बगल वाली एक सीट भी कंप्रेसर बढ़ने से उखड़कर गिर गई। यह हादसा जिस वक्त हुआ, तब विमान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। आनन-फानन में विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। इसके बाद बोइंग 737 के सभी विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। हादसे की वजह की जांच जारी है। 
 
संघीय अधिकारियों ने शनिवार को बोइंग 737-9 मैक्स विमान की उड़ानें तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया है। यह आदेश अलास्का एयरलाइंस के एक विमान की उड़ान के दौरान एक खिड़की और मुख्य भाग का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद जारी किया गया है। बोइंग की इस श्रृंखला के हर विमान के आवश्यक निरीक्षण में चार से आठ घंटे लगेंगे और इसका असर दुनिया भर में लगभग 171 विमानों पर पड़ेगा। अलास्का एयरलाइंस के विमान के शुक्रवार देर रात ओरेगॉन से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उसकी एक खिड़की में छेद हो जाने की वजह से केबिन के भीतर हवा का दबाव कम हो गया।
 

विमान में सवार थे 174 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स

जिस अलास्का एयरलाइंस के विमान में हादसा हुआ, उसमें 174 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स समेत कुल 180 लोग सवार थे। विमान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर था। अचानक विमान की एक खिड़की उखड़ गई। फिर आक्सीजन मास्क फटाफट यात्रियों के पास नीचे गिरने लगे। इससे विमान में खलबली मच गई। इस दौरान विमान के मुख्य भाग का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। विमान की आपात लैंडिंग करनी पड़ी जिसमें 174 यात्री और चालक दल के छह सदस्य मौजूद थे। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ​ (एपी) 

यह भी पढ़ें

गाजा में संघर्ष विराम की मांग को लेकर अमेरिका में जाम हो गईं सिएटल की सड़कें, प्रदर्शनकारियों ने लगाई लंबी कतार

काम नहीं आया बाइडेन का बीजिंग दौरा, चीन ने 5 अमेरिकी कंपनियों पर लगा दिया प्रतिबंध

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश