1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के मिनियापोलिस में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, संदिग्ध हमलावर समेत 3 लोगों की मौत

अमेरिका के मिनियापोलिस में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, संदिग्ध हमलावर समेत 3 लोगों की मौत

 Published : May 31, 2024 11:25 am IST,  Updated : May 31, 2024 11:32 am IST

अमेरिका में गोलीबारी ने एक बार फिर लोगों के दिल में दहशत पैदा कर दी है। अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में एक बंदूकधारी के हमले में कुल 3 लोग मारे गए हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

अमेरिका में गोलीबारी की प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
अमेरिका में गोलीबारी की प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

मिनियापोलिस (अमेरिका): अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी लोगों के घर में घुसकर, कभी बार और रेस्टोरेंट में तो कभी भरे बाजार में फायरिंग करके हमलावरों ने अमेरिका पुलिस के सामने बड़ी चुनौती पेश कर दी है। इसके बावजूद अमेरिकन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं के बावजूद अमेरिकी पुलिस अपराधियों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। ताजा मामले में अमेरिका के मिनियापोलिस में एक अपार्टमेंट परिसर में जबरदस्त गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी की घटना में संदिग्ध बंदूकधारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

अमेरिका पुलिस ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि यह घटना दक्षिण मिनियापोलिस में हुई। इस गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। अभी इस मामले में विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि गोलीबारी में दो अधिकारियों के अलावा चार आम नागरिक भी घायल हुए हैं। मिनियापोलिस पुलिस ने स्थानीय निवासियों को घटनास्थल के आस-पास नहीं जाने की सलाह दी है। पुलिस संवाददाता सम्मेलन में गोलीबारी के संबंध में विस्तार से जानकारी देगी।

हमलावर के बारे में कुछ पता नहीं

पुलिस के अनुसार संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है, लेकिन अभी तक उसके बारे में यह पता नहीं चल पाया है कि उसने गोलीबारी क्यों की। बंदूकधारी के निशाने पर कौन और किसलिए था। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन करने में जुटी है। घटनास्थल से फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने जुटाए जा रहे हैं।   (एपी)

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ने अपने फैसले पर जताया अफसोस, कहा-"जनरल बाजवा पर भरोसा करना भारी भूल"


अमेरिकी अदालत के निर्णय पर भड़के ट्रम्प, कहा-राजनीतिक वजहों से हुई भ्रष्ट सुनवाई; 5 नवंबर को जनता देगी असली फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश