1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'अप्रैल फूल डे' के कारण डोनाल्ड ट्रंप ने टाला ये बड़ा फैसला, आगे खिसका दी तारीख

'अप्रैल फूल डे' के कारण डोनाल्ड ट्रंप ने टाला ये बड़ा फैसला, आगे खिसका दी तारीख

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 05, 2025 01:04 pm IST,  Updated : Mar 05, 2025 02:04 pm IST

'अप्रैल फूल डे' के कारण डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बड़े फैसले को एक दिन के लिए टाल दिया है। ट्रंप ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि मुझ पर अप्रैल फूल दिवस का आरोप लगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। Image Source : AP/PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को (अमेरिकी समयानुसार) अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान ट्रंप ने विभिन्न देशों से आयात पर टैरिफ लगाने, रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई मुद्दों पर बात की। ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान सबसे ज्यादा जोर अन्य देशों के खिलाफ रेसिप्रोकल टैरिफ (जवाबी शुल्क) पर रखा। ट्रंप ने बताया कि 2 अप्रैल की तारीख से अमेरिका अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा। इस दौरान ट्रंप ने ये भी बताया कि उन्होंने इस काम के लिए 1 अप्रैल की तारीख को क्यों नहीं चुना।

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- "EU, चीन, भारत, ब्राजील, मेक्सिको, कनाडा और अनगिनत देश, हम पर भारी टैरिफ लगाते हैं , भारत हम पर ऑटो टैरिफ 100 फीसदी ज्यादा लगता है। हमारे प्रोडक्ट पर चीन का औसत टैरिफ हमसे दोगुना है। साउथ कोरिया औसत टैरिफ हमसे 4 गुना ज्यादा है। आप ये सोचकर देखिए हम साउथ कोरिया को सैन्य समेत कई मदद देते हैं। ये हमारे दोस्त और दुश्मनों द्वारा किया जा रहा है। ये सिस्टम बिल्कुल उचित नहीं है और न कभी उचित था। इसलिए 2 अप्रैल से... मैं इसे 1 अप्रैल को लागू करना चाहता था लेकिन मैं नहीं चाहता कि मुझ पर अप्रैल फूल दिवस का आरोप लगे। यह एक दिन है लेकिन इसमें बहुत बड़ी रकम है, लेकिन हम इसे 2 अप्रैल को लागू करने जा रहे हैं।"

कैसे लगेगा रेसिप्रोकल टैरिफ?

अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- "अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल किया है। अब हमारी बारी है कि हम उन देशों के खिलाफ टैरिफ का उपयोग शुरू करें। औसतन, यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत और अनगिनत अन्य देश हमसे बहुत अधिक टैरिफ वसूलते हैं। ये हमारे मुकाबले कहीं ज्यादा होता है। यह बहुत अनुचित है। भारत हमसे 100% टैरिफ वसूलता है। यह प्रणाली अमेरिका के लिए उचित नहीं है, यह कभी नहीं थी। 2 अप्रैल को, पारस्परिक (रेसिप्रोकल) टैरिफ लागू हो जाएंगे और अन्य देश जो भी टैरिफ हम पर लगाएंगे, हम उन पर लगाएंगे। वे जो भी टैक्स हम पर लगाएंगे, हम उन पर लगाएंगे। यदि वे हमें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए गैर-मौद्रिक टैरिफ लगाते हैं, तो हम उन्हें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए गैर-मौद्रिक अवरोध लगाएंगे।"

ये भी पढ़ें- US कांग्रेस में डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन, बोले- 'दोस्त हो या दुश्मन, टैरिफ से समझौता नहीं'

डोनाल्ड ट्रंप भारत समेत अन्य देशों के खिलाफ उठाएंगे ये बड़ा कदम, 2 अप्रैल को तय की तारीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश