1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी, "ज़ेलेंस्की को समझौता करना होगा और यूरोप अब रूस से तेल खरीदना बंद करे"

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी, "ज़ेलेंस्की को समझौता करना होगा और यूरोप अब रूस से तेल खरीदना बंद करे"

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 16, 2025 09:52 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 11:54 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को चेतावनी दी है कि अब आपको एक समझौता करना ही होगा, वहीं ट्रंप ने यूरोप को भी रूस से तेल खरीदने से मना किया है। जानें क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को रूस यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच यूरोपीय देशों को चेतावनी दी और कहा, "रूस से तेल खरीदना बंद करें।" इसके साथ ही ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को भी चेतावनी देते हुए कहा, अब आपको एक समझौता करना ही होगा। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ शांति समझौता करना ही होगा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "...युद्ध खत्म करने के लिए जेलेंस्की को अब एक समझौता करना होगा, और यूरोप को रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा..."

ट्रंप की धमकी
Image Source : PTIट्रंप की धमकी

यूरोपीय देश रूस से तेल खरीदना बंद करें

ट्रंप ने एक दिन पहले भी कहा था कि वह नहीं चाहते कि यूरोपीय देश रूस से तेल खरीदना जारी रखेंं। यूरोपीय देशों के प्रतिबंधों की आलोचना करते हुए ट्रंप कहा कि जो प्रतिबंध लगाए गए हैं वो उतने कारगर नहीं हैं। ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध पर अपनी पुरानी चिंताओं और रूस तथा यूक्रेन के बीच शांति समझौते में मध्यस्थता की अपनी इच्छा को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा, "यूरोप रूस से तेल खरीद रहा है, मैं नहीं चाहता कि वे तेल खरीदें -- और वे जो प्रतिबंध लगा रहे हैं, वे पर्याप्त रूप से कड़े नहीं हैं। मैं प्रतिबंध लगाने को तैयार हूं, लेकिन उन्हें मेरे प्रतिबंधों के अनुरूप अपने प्रतिबंध और कड़े करने होंगे।"

बता दें कि यह ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और रूसी तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाई है। भारत ने अपने ऊपर लगाए गए टैरिफ को "अनुचित" करार दिया था। भारत ने कहा था, "किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह, भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाएगा।"

ट्रंप ने जेलेंस्की को दी धमकी
Image Source : PTIट्रंप ने जेलेंस्की को दी धमकी

चीन ने ट्रंप को दिया दो टूक जवाब

इसके अलावा, ट्रंप ने नाटो सहयोगियों से चीन पर 50 से 100 प्रतिशत की दर से प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया और चीन पर रूस को धन मुहैया कराने और यूक्रेन संघर्ष में अपनी सैन्य क्षमता मज़बूत करने का आरोप लगाया। इसपर चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन जटिल मुद्दों को सुलझाने के लिए शांति वार्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और "युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और प्रतिबंध उन्हें और जटिल बना देंगे।" चीन ने यह भी स्पष्ट किया कि "वह युद्धों में भाग नहीं लेता या उनकी योजना नहीं बनाता।" 


ये भी पढ़ें:
Israel Hamas War: UN आयोग ने जारी की रिपोर्ट, कहा- 'गाजा में नरसंहार कर रहा है इजरायल'
रूस ने बेलारूस के साथ सैन्य अभ्यास में परमाणु शक्ति का किया प्रदर्शन, NATO के साथ बढ़ा तनाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश