1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान पर इजरायल के हमलों से कितने लोगों की गई जान? अमेरिकी मानवाधिकार संगठन ने दिया पूरा आंकड़ा

ईरान पर इजरायल के हमलों से कितने लोगों की गई जान? अमेरिकी मानवाधिकार संगठन ने दिया पूरा आंकड़ा

 Published : Jun 23, 2025 09:48 am IST,  Updated : Jun 23, 2025 10:04 am IST

इजरायल और ईरान एक-दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं। दोनों ही देश रिहायशी इलाकों और सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। इजरायल के हमले में ईरान के लोगों की कितनी मौतें हुई हैं। इसकी जानकारी अमेरिकी मानवाधिकार संगठन ने दी है।

इजरायल-ईरान के बीच हो रहे हवाई हमले- India TV Hindi
इजरायल-ईरान के बीच हो रहे हवाई हमले Image Source : AP

ईरान और इजरायल के बीच जंग जारी है। दोनों ही देश एक दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं। इजरायल ने ईरान के कई शहरों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान पर इजराइल के हमलों में कम से कम 950 लोग मारे गए हैं। 3,450 अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी अमेरिका के मानवाधिकार संगठन की ओर से दी गई है। 

ईरान में आंकड़े जुटाता है ये संगठन

अमेरिका के मानवाधिकार संगठन के ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने ईरान में मारे गए लोगों की संख्या और घायलों के बारे में जानकारी दी है। यह संगठन ईरान में इस तरह के मामलों में हताहतों के आंकड़े जुटाता है। 

मरने वालों में 383 नागरिक और सुरक्षा बल के 253 जवान

संगठन ने कहा कि मरने वालों में 380 नागरिक और सुरक्षा बल के 253 जवान शामिल हैं। ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने ही ईरानी नागरिक महसा अमीनी की मौत के बाद वहां 2022 में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हताहतों की विस्तृत संख्या प्रदान की थी। 

पहले ईरान ने कम बताई हताहतों की संख्या

महसा अमीनी (22) को ईरान की पुलिस ने हिजाब ठीक से नहीं पहनने के आरोप में हिरासत में लिया था। इसके बाद सोलह सितंबर 2022 में संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई थी। ईरान संघर्ष के दौरान मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दे रहा है। उसने पूर्व में हताहतों की संख्या कम बताई थी। 

ईरानी सरकार ने कहा- 400 लोग मारे गए

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि इजरायल के हमलों में लगभग 400 नागरिक मारे गए हैं। 3,056 अन्य घायल हुए। दोनों ही देशों के बीच हवाई हमले अभी भी हो रहे हैं। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश