1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में 16 और 17 साल के युवाओं को लगेगी कोरोना की बूस्टर डोज, मिली मंजूरी

अमेरिका में 16 और 17 साल के युवाओं को लगेगी कोरोना की बूस्टर डोज, मिली मंजूरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 10, 2021 10:20 am IST,  Updated : Dec 10, 2021 10:20 am IST

अमेरिका ने यह कदम दक्षिण अफ्रीका के बाद उठाया है । दरअसल दवा निर्माता कंपनी बायोएनटेक और फाइजर का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ उनके टीके की दो खुराकें पर्याप्त नहीं हैं।

अमेरिका में 16 व17 साल के युवाओं को लगेगी बूस्टर डोज, मिली मंजूरी- India TV Hindi
अमेरिका में 16 व17 साल के युवाओं को लगेगी बूस्टर डोज, मिली मंजूरी Image Source : PTI

Highlights

  • जिन युवाओं ने 6 महीने पहली व दूसरी डोज ली थी, उन्हें अब बूस्टर डोज दी जा सकती है
  • अमेरिका ने यह कदम दक्षिण अफ्रीका के बाद उठाया है
  • अमेरिका में लगभग 47 लाख 16 और 17 साल के किशोरों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है

वाशिंगटन: अमेरिका के लोगों को राहत देने वाली एक खबर सामने आ रही है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने गुरुवार को 16 और 17 साल के किशोरों के लिए फाइजर इंक और बायोएनटेक एसई की कोविड रोधी वैक्सीन के बूस्टर डोज को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा है कि जिन युवाओं ने 6 महीने पहली व दूसरी डोज ली थी, उन्हें अब बूस्टर डोज दी जा सकती है।

अमेरिका ने यह कदम दक्षिण अफ्रीका के बाद उठाया है । दरअसल दवा निर्माता कंपनी बायोएनटेक और फाइजर का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ उनके टीके की दो खुराकें पर्याप्त नहीं हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका स्वास्थ्य उत्पाद प्राधिकरण ने फाइजर के टीकों के इस्तेमाल की मंजूरी दी।

अमेरिका ने 19 नवंबर को ही साफ कर दिया था कि ऐसे तमाम वयस्क जिन्होंने दोनों डोज लगवा ली हैं और इन्हें 6 महीने हो चुके हैं, वे सभी बूस्टर डोज ले सकते हैं।

अमेरिका का आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण ने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 47 लाख 16 और 17 साल के किशोरों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। इनमें से 25 लाख से अधिक लोगा अपनी दूसरी खुराक छह महीने पहले ले चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए 18 साल से ज्‍यादा उम्र के लोगों को फाइजर की वैक्‍सीन की बूस्टर डोज देने को मंजूरी दी है। दरअसल दवा निर्माता कंपनी बायोएनटेक और फाइजर का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ उनके टीके की दो खुराकें पर्याप्त नहीं हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका स्वास्थ्य उत्पाद प्राधिकरण ने फाइजर के टीकों के इस्तेमाल की मंजूरी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश