1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इस्लामाबाद में नई सरकार बनते ही भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर आया अमेरिका का नया बयान, जानें क्या कहा

इस्लामाबाद में नई सरकार बनते ही भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर आया अमेरिका का नया बयान, जानें क्या कहा

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Mar 07, 2024 05:37 pm IST,  Updated : Mar 07, 2024 06:15 pm IST

पाकिस्तान में नई सरकार बनने के बाद क्या भारत के साथ वह संबंध सुधारने को इच्छुक है, पाकिस्तान आतंकवाद और आतंकवादियों पर कार्रवाई करना शुरू करेगा। यह सब बातें अभी भविष्य के गर्त में हैं, लेकिन इस बीच अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के संबंधों में सुधार को लेकर एक बयान जारी किया है।

ह्वाइट हाउस।- India TV Hindi
ह्वाइट हाउस। Image Source : AP

वाशिंगटन: पाकिस्तान में नई सरकार बनने के बाद भारत के साथ रिश्ते सुधारने की गुंजाइशों पर बात होने लगी है। इस बीच अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। अमेरिका ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘सार्थक और शांतिपूर्ण सबंध’’ देखना चाहता है, लेकिन यह भी स्पष्ट करना चाहता है कि बातचीत का तरीका, दायरा और प्रकृति दोनों पड़ोसी देशों को तय करना है। अमेरिका ने एक तरीके से यह भी साफ किया है कि वह दोनों देशों के बीच किसी तरह का हस्तक्षेप नही करना चाहता है।

पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही भारत के साथ रिश्ते सुधारने की चर्चाएं विभिन्न स्तरों पर होने लगी हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने यह टिप्पणी भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दूसरी बार पद की शपथ लेने पर दी गई बधाई के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में की। मिलर ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर हम प्रधानमंत्री के बयान का स्वागत करता है। अमेरिका, भारत और पाकिस्तान संबंध को महत्व देता है और चाहता है कि यह संबध सार्थक और शांतिपूर्ण हो।

अमेरिका ने कही ये बात

’’ एक सवाल के जवाब में मिलर ने कहा, ‘‘हम भारत और पाकिस्तान के बीच सार्थक और शांतिपूर्ण बातचीत का स्वागत करेंगे, लेकिन किसी भी बातचीत की गति, दायरा और प्रकृति भारत और पाकिस्तान को तय करना होगा।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। मतों में धांधली के आरोपों से घिरे अनिर्णायक चुनाव के लगभग एक महीने बाद, शरीफ ने नकदी संकट से जूझ रहे देश की बागडोर दूसरी बार संभालते हुए सोमवार को पद की शपथ ली। सात मार्च (भाषा) 

यह भी पढ़ें

भारत ने मालदीव के पास खोल दिया अपना "नया नौसैनिक अड्डा", चीन से माले तक मचा हड़कंप

अदन की खाड़ी में दुनिया ने फिर देखी भारतीय नौसेना की ताकत, जहाज पर हमले के बाद 21 सदस्यों की बचाई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश