1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे के ओपन पोर्स से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, पाएं ऑयली स्किन से भी छुटकारा

चेहरे के ओपन पोर्स से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, पाएं ऑयली स्किन से भी छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 18, 2020 03:36 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 03:37 pm IST

स्किन के खुले पोर्स से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय- India TV Hindi
ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय Image Source : INSTAGRAM/KLASSYMISSYBD

हमारी स्किन पर पोस होना नार्मल बात है। लेकिन जब यह पोर्स अधिक मात्रा में बड़े और अधिक खुले हो जाते हैं, तब समस्या शुरू हो जाती है। खुले पोर्स आपकी स्किन को अनहेल्दी बनाते हैं, साथ ही साथ एक आप कम उम्र में भी उम्रदराज नजर आने लगते हैं। इतना ही नहीं, खुले पोर्स के कारण ब्लैकहेड्स, पिंपल की समस्या और एक्ज़ैर्बेशन अधिकतर ऑयली स्किन पर अधक समस्या होने लगती हैं।

स्किन के खुले पोर्स से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। 

चावल के आटे के इस पैक से पाएं बेदाग निखरा हुआ चेहरा, जानिए लगाने का तरीका

खुले पोर्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

टमाटर का रस

एक साफ बाउल में 1 टमाटर का रस,  नींबू के रस की कुछ बूंदे डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद कॉटन बॉल की मदद से साफ चेहरा में लगा लें। करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे धो लें। यह आपकी स्किन पर अतिरिक्त ऑयल को अवशोषित करके पोर्स को कम करने की कोशिश करेगा। बेस्ट रिजल्ट के लिए हर दूसरे दिन इसका इस्तेमाल करें।

अंडा

एक अंडे का सफेद भाग लें और इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे ब्रश की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क तेल को कंट्रोल करने के साथ पोर्स को  कसने में मदद करेगा।

चेहरे पर खीरा का करें यूं इस्तेमाल, झुर्रियां जड़ से हो जाएगी गायब

मुल्तानी मिट्टी

यह एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। इसके लिए एक बाउल में थोड़ी सा मुल्तानी मिट्टी  में पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। जब यह नैचुरल तरीके से सुख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे ऑय़ली स्किन से छुटकारा मिलने के साथ-साथ पोर्स धीरे-धीरे बंद हो जाएंगे। 

एलोवेरा

एलोवेरा जेल को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर कुछ मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। 10-15 मिनट लगा रहने के बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें। इससे आपके स्किन की अतिरिक्त ऑयल भी निकल जाएगा। इसके साथ ही पोर्स भी धीमे-धीमे कम छोटे हो जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल