1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: शाम की चाय की चुस्की के साथ खाएं ये सूजी वड़ा, बनाने में लगेंगे चंद मिनट

Recipe: शाम की चाय की चुस्की के साथ खाएं ये सूजी वड़ा, बनाने में लगेंगे चंद मिनट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 17, 2020 12:38 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 12:38 pm IST

अगर आप भी कोई इंस्टेंट रेसिपी शाम की चाय के साथ ढूंढ रहे हैं तो ये डिश आपके लिए परफेक्ट है। इस डिश का नाम सूजी वड़ा है। जानिए सूजी वड़ा बनाने की इंस्टेंट और परफेक्ट रेसिपी।

Suji Vada - India TV Hindi
Suji Vada  Image Source : INSTAGRAM/SOMETHINGISALWAYZCOOKIN

अक्सर ऐसा होता है कुछ अचानक खाने का मन कर जाता है। ऐेसे में मन में ये भी आता है कि वो चीज बनाएं जिसे बनाने में बिल्कुल भी वक्त न लगें। अगर आप भी कोई इंस्टेंट रेसिपी शाम की चाय के साथ ढूंढ रहे हैं तो ये डिश आपके लिए परफेक्ट है। इस डिश का नाम सूजी वड़ा है। जानिए सूजी वड़ा बनाने की इंस्टेंट और परफेक्ट रेसिपी...

सूजी वड़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • सूजी -250 ग्राम
  • महीन कटा प्याज
  • जीरा
  • हरी मिर्च महीन कटी हुई
  • अदरक महीन कटा हुआ 
  • आधा कप दही 
  • बेकिंग सोडा
  • धनिया की पत्ती
  • सरसों का तेल

बनाने की विधि- सबसे पहले सूजी यानी कि रवा लीजिए। ये उतनी ही लीजिए जितने लोगों के लिए आप सूजी वड़ा बना रहे हों। यहां पर हमने 250 ग्राम सूजी ली है। अब इस सूजी में स्वादानुसार नमक, महीन कटा प्याज, आधा चम्मच जीरा, हरी मिर्च महीन कटी हुई, अदरक महीन कटा हुआ और आधा कप दही डाल दें। इसके बाद हरी धनिया की पत्ती और एक चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। इसे अच्छे से मिलाएं और 15 मिनट के लिए रख दें।

15 मिनट बाद सूजी थोड़ी फूल जाएगी। अब हाथ में थोड़ा पानी लगाकर इस मिश्रण का लोई देकर वड़ा जैसा शेप दें। बीच में छेद करना न भूलें। ऐसे ही सभी मिश्रण को वड़ा का शेप दें। दूसरी तरफ कढ़ाई में सरसों का तेल डालें। तेल के गर्म होते ही धीमी आंच में इन सभी वड़ों को डालें और सुनहरा होने तक भूनें। भुनने पर इन्हें बाहर निकाल लें। आपका सूजी वड़ा खाने के लिए एकदम तैयार है। इसे आप टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

Recipe: नाश्ते में कुछ खाना है हल्का और टेस्टी तो बनाएं झालमुड़ी, ये है बनाने का इंस्टेंट तरीका

Recipe: नाश्ते में बनाएं ये स्टफ्ड मूंगदाल अप्पे, स्वाद के साथ-साथ मिलेगा भरपूर प्रोटीन

Recipe: संडे के दिन घर पर बनाएं बच्चों और बड़ों का फेवरेट वाइट सॉस पास्ता, अपनाएं ये तरीका मिलेगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद

Recipe: इस आसान तरीके से घर पर बनाएं ओट्स-सब्जी कटलेट, स्वाद के साथ-साथ पौष्टिक भी

Recipe: प्लेन इडली नहीं अब घर पर बनाइए ये स्टफ्ड इडली बॉम्ब, टेस्ट होगा ऐसा बनाएंगे बार-बार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल