राजधानी दिल्ली में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग दंपति को दो सप्ताह से अधिक समय तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। इस दौरान उन्होंने 14 करोड़ 85 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
दिल्ली के साकेत कोर्ट में एक क्लर्क ने सुसाइड कर लिया है। क्लर्क की पहचान हरीश सिंह के रूप में हुई है, जो साकेत कोर्ट में ही काम कर रहा था। उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में हिंसा के बाद से सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। इस मामले में अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आइये इस मामले से जुड़े 10 बड़े अपडेट जानते हैं।
दिल्ली में SIR से पहले ही पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। पुलिस द्वारा इस मामले में 20 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। ये अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।
तुर्कमान गेट पथराव मामले में दिल्ली पुलिस ने CCTV और वायरल वीडियो से 30 आरोपियों की पहचान कर ली है। अब तक इस मामले में कुल 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं और पुलिस की छापेमारी जारी है।
दिल्ली में तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी हुई है। इसका नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्मादी भीड़ पत्थर बरसाती हुई दिख रही है।
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जि़द के पास अवैध ढांचे को हटाने की कार्रवाई भारी बवाल हुआ है। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया है।
दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास बनी फैज-ए-इलाही मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए 30 से ज्यादा बुलडोजर पहुंचे। ड्रोन कैमरे से आस-पास के इलाके पर नजर रखी जा रही है।
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में एक 17 साल के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इसके पीछे की वजह भी सामने आई है। मृतक छात्र ने घटना से पहले एक आरोपी की प्रोफाइल पर ये कमेंट किया था कि तू तो मेरा छोटा भाई है। इस बात से आरोपी नाराज था।
अगर आप भी कुछ मिनट का समय बचाने के लिए रॉन्ग साइड गाड़ी चलाते हैं को सावधान हो जाइए। राजधानी दिल्ली में ऐसे मामले में FIR दर्ज हुई है। रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने के मामले में ये देश में पहली FIR है।
JNU में उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थन में हुए प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगे। यह प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के विरोध में हुआ, जिससे एक बार फिर JNU विवादों में आ गया।
दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग लगने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पति-पत्नी और एक मासूम बच्ची शामिल है। शवों की पहचान हो गई है।
दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। आरोपी ने घर के सदस्यों की हत्या करने के बाद पुलिस स्टेशन पहुंच गया। पुलिस को हत्या के वारदात की जानकारी दी।
चाकूबाजी की घटना ने दिल्ली वालों को एक बार फिर दहला दिया है। आदर्श नगर में एक दर्जी को मौत के घाट उतार दिया गया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है।
हरियाणा के फरीदाबाद में 25 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी मां के साथ झगड़ा करके सहेली के पास गई थी, और घर वापस लौटते हुए आरोपियों ने उसे अपनी वैन में लिफ्ट दी थी।
दक्षिणी दिल्ली के आया नगर में 50 साल के रतन को बदमाशों में गोलियों से भून डाला था। उन्हें 69 गोलियां मारी गई थीं। इस हत्याकांड में अब बड़ा खुलासा हुआ है और इसके तार बड़े गैंगस्टर्स से जुड़े हैं।