1. होम
  2. Author
  3. Manoj Kumar
Manoj Kumar

Manoj Kumar

Manoj Kumar

  • Tata Tiago और Tigor का उत्पादन 2 लाख गाड़ियों के पार, जून में पैसेंजर गाड़ियों की सेल 63 प्रतिशत बढ़ी

    Tata Tiago और Tigor का उत्पादन 2 लाख गाड़ियों के पार, जून में पैसेंजर गाड़ियों की सेल 63 प्रतिशत बढ़ी

    कमर्शियल और पैसेंजर गाड़ियां बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स की गाड़ियों की बिक्री में जून के दौरान जोरदार बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की तरफ से जारी किए गए बिक्री आंकड़ों के मुताबिक जून के दौरान उसकी कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जबकि पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में 63 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है

    ऑटो | Jul 01, 2018 04:11 pm IST
  • GST के तहत कई और वस्तुओं को दायरे में ला सकती है सरकार, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिए संकेत

    GST के तहत कई और वस्तुओं को दायरे में ला सकती है सरकार, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिए संकेत

    एक साल पहले देश में लागू हुई नई टैक्स व्यवस्था गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) के तहत अभी तक जितनी वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स लग रहा है उनमें और वस्तुएं शामिल हो सकती हैं, खुद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसके संकेत दिए हैं। वित्त मंत्री ने इसके अलावा भविष्य में GST की दरों के ढांचे को और आसान बनाने की बात भी कही है।

    बिज़नेस | Jul 01, 2018 03:21 pm IST
  • Advertisement
  • कांग्रेस शासित राज्यों के वित्त मंत्री पेट्रोल-डीजल को GST के तहत लाने के लिए तैयार नहीं दिखते: अरुण जेटली

    कांग्रेस शासित राज्यों के वित्त मंत्री पेट्रोल-डीजल को GST के तहत लाने के लिए तैयार नहीं दिखते: अरुण जेटली

    केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि कांग्रेस शासित राज्यों के वित्त मंत्री पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाने के लिए तैयार नहीं हैं, रविवार को GST को 1 साल पूरा होने के मौके पर अरुण जेटली ने अपनी फेसबुक पोस्ट में यह बात कही है। वित्त मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाने के लिए बार-बार मांग करते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर जब कांग्रेस शासित राज्यों के वित्त मंत्रियों से बात की गई है तो वह इसके लिए तैयार नहीं थे

    बिज़नेस | Jul 01, 2018 02:10 pm IST
  • महिंद्रा गाड़ियों की बिक्री 26% बढ़ी, पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री मे जोरदार इजाफा

    महिंद्रा गाड़ियों की बिक्री 26% बढ़ी, पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री मे जोरदार इजाफा

    एसयूवी और कमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए जून का महीना काफी शानदार रहा है, जून के दौरान कंपनी की गाड़ियों की बिक्री में करीब 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को महिंद्रा की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक उसकी पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में तो इजाफा हुआ ही है साथ में कमर्शियल गाड़ियों की सेल भी बढ़ी है

    ऑटो | Jul 01, 2018 12:49 pm IST
  • Advertisement
  • Maruti की गाड़ियों की सेल 36% बढ़ी, Swift और Dzire सेग्मेंट में सबसे ज्यादा बिक्री

    Maruti की गाड़ियों की सेल 36% बढ़ी, Swift और Dzire सेग्मेंट में सबसे ज्यादा बिक्री

    देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki की गाड़ियों की बिक्री में जून के दौरान जोरदार बढ़ोतरी हुई है। Maruti की तरफ से जारी किए गए बिक्री आंकड़ों के मुताबिक जून के दौरान उसकी सेल में कुल 36.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जबकि जून में खत्म तिमाही के दौरान बिक्री 24.3 प्रतिशत बढ़ी है। Maruti के मुताबिक Swift और Dzire गाड़ियों के सेग्मेंट यानि कॉम्पेक्ट सेग्मेंट में सबसे ज्यादा गाड़ियां बिकी हैं।

    ऑटो | Jul 01, 2018 11:07 am IST
  • LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा

    LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा

    महंगे पेट्रोल और डीजल की मार से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा है, तेल और गैस कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आज से देशभर में सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर महंगा हो गया है। इतना ही नहीं तेल और गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है।

    बिज़नेस | Jul 01, 2018 10:20 am IST
  • Advertisement
  • कर्ज हुआ महंगा, PNB और Allahabad Bank ने MCLR बढ़ाने की घोषणा की

    कर्ज हुआ महंगा, PNB और Allahabad Bank ने MCLR बढ़ाने की घोषणा की

    देश के दो बड़े सरकारी बैंकों का कर्ज अब महंगा हो गया है, पंजाब नैशनल बैंक (PNB) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड ब्याज दर (MCLR) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। दोनो ही बैंकों ने पहली जुलाई से अपने MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

    बिज़नेस | Jun 30, 2018 06:52 pm IST
  • विजय माल्या की बढ़ी मुसीबत, कोर्ट ने भगोड़ा अपराधी अध्यादेश के तहत 27 अगस्त को तलब किया

    विजय माल्या की बढ़ी मुसीबत, कोर्ट ने भगोड़ा अपराधी अध्यादेश के तहत 27 अगस्त को तलब किया

    भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की मुसीबत बढ़ती जा रही है, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर कोर्ट ने विजय माल्या ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने माल्या को 27 अगस्त को हाजिर होने नोटिश दिया है। ED ने कोर्ट में याचिका दायर कर अपील की थी कि नए कानून के तहत माल्या को भगोड़ा घोषित किया जाए साथ ही उसकी प्रॉपर्टी जब्त करने का आदेश दिया जाए

    बिज़नेस | Jun 30, 2018 06:23 pm IST
  • Advertisement
  • रविवार को देश में मनाया जाएगा ‘जीएसटी दिवस’, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

    रविवार को देश में मनाया जाएगा ‘जीएसटी दिवस’, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

    देश में माल एवं सेवाकर (GST) लागू होने की पहली वर्षगांठ पर कल ‘जीएसटी दिवस’ मनाया जाएगा। इसने भारतीय कराधान क्षेत्र में अप्रत्याशित सुधारों के प्रति करदाताओं के उत्साह और भागीदारी का पूरी दुनिया में एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि सरकार एक जुलाई 2018 को ‘ जीएसटी दिवस ’ मनायेगी। देश में पिछले साल एक जुलाई को जीएसटी लागू किया गया था।

    बिज़नेस | Jun 30, 2018 04:36 pm IST
  • 2 महीने में 17% बढ़ा चावल निर्यात लेकिन बासमती एक्सपोर्ट में आई कमी

    2 महीने में 17% बढ़ा चावल निर्यात लेकिन बासमती एक्सपोर्ट में आई कमी

    वित्त वर्ष 2017-18 में रिकॉर्ड चावल निर्यात के बाद अब नए वित्त वर्ष 2018-19 में भी निर्यात में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2018-19 के पहले 2 महीने यानि अप्रैल और मई के दौरान देश से चावल निर्यात में 17 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि इस दौरान सिर्फ गैर बासमती चावल का निर्यात बढ़ा है जबकि बासमती चावल के निर्यात में कमी देखने को मिली है

    बाजार | Jun 30, 2018 04:15 pm IST
  • Advertisement
  • Sanju ने कमाई का तोड़ा रिकॉर्ड, रणवीर कपूर ने सलमान को भी पछाड़ा

    Sanju ने कमाई का तोड़ा रिकॉर्ड, रणवीर कपूर ने सलमान को भी पछाड़ा

    अभिनेता संजय दत के जीवन पर बनी फिल्म Sanju ने 2018 में पहले दिन की कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म में मुख्य भूमिका यानि संजय दत का रोल निभा रहे अभिनेता रणवीर कपूर ने 2018 में पहले दिन की कमाई के मामले में सलमान खान को भी पछाड़ दिया है। फिल्म समीक्षक तारन आदर्श की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक Sanju ने शुक्रवार को अपने रिलीज के दिन 34.75 करोड़ रुपए की कमाई की है

    बिज़नेस | Jun 30, 2018 12:18 pm IST
  • रिलायंस जियो ने 5G की शुरू की तैयारी, अमेरिकी कंपनी Radisys का करेगी अधिग्रहण

    रिलायंस जियो ने 5G की शुरू की तैयारी, अमेरिकी कंपनी Radisys का करेगी अधिग्रहण

    देश में 5G सेवाओं के विस्तार के लिए रिलायंस जियो ने तैयारी करना शुरू कर दी है, इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्री अमेरिका की कंपनी Radisys की पूरी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है, शनिवार को रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से शेयर बाजार में यह जानकारी दी गई है। रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक Open Telecom Platform Solutions में Radisys ग्लोबल लीडर है

    बिज़नेस | Jun 30, 2018 11:38 am IST
  • Advertisement
  • उदय कोटक ने देश में बढ़ते इलेक्ट्रोनिक आयात पर जताई चिंता, आनंद महिंद्रा ने मिलकर इससे लड़ने का दिया सुझाव

    उदय कोटक ने देश में बढ़ते इलेक्ट्रोनिक आयात पर जताई चिंता, आनंद महिंद्रा ने मिलकर इससे लड़ने का दिया सुझाव

    कोटक महिंद्रा बैंक के दो बड़े साझेदार देश उद्योगपति उदय कोटक और आनंद महिंद्रा क्या एक बार फिर मिलकर इलेक्ट्रोनिक मैन्युफैक्चरिंग में भारत को आगे बढ़ा सकते हैं? यह सवाल तब उठ रहा है जब उदय कोटक ने ट्विटर पर देश में बढ़ते इलेक्ट्रोनिक आयात को लेकर चिंता जताई है और इसके जवाब में आनंद महिंद्रा ने मिलकर इस समस्या से निपटने के सुझाव दिए हैं।

    बिज़नेस | Jun 28, 2018 08:59 pm IST
  • महिंद्रा की अगली कार का नाम संस्कृत या किसी दूसरा भारतीय भाषा में हो सकता है! आनंद महिंद्रा ने दिए संकेत

    महिंद्रा की अगली कार का नाम संस्कृत या किसी दूसरा भारतीय भाषा में हो सकता है! आनंद महिंद्रा ने दिए संकेत

    नियाभर में अपनी एसयूवी गाड़ियों के लिए प्रसिद्ध भारतीय ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी अगली गाड़ी का नाम भारतीय भाषा में रख सकती हैं। खुद कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इसके संकेत दिए हैं। दरअसल आनंद महिंद्रा से ट्विटर पर पूछा गया था कि क्या ऐसा हो सकता है कि कंपनी अपनी गाड़ियों का नाम भारतीय भाषाओं में रखे? इसके जबाव में ट्विटर पर ही आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर ही भारतीय भाषाओं में अलग-अलग नाम पर सुझाव मांगे

    ऑटो | Jun 28, 2018 08:16 pm IST
  • Advertisement
  • नोटबंदी के डेढ़ साल बाद ही स्विस बैंक में फिर बढ़ने लगा भारतीयों का पैसा, 2017 में हुई 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी

    नोटबंदी के डेढ़ साल बाद ही स्विस बैंक में फिर बढ़ने लगा भारतीयों का पैसा, 2017 में हुई 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी

    विदेशों में जमा भारतीयों के काले धन को लेकर जब भी बात उठती है तो सबसे पहले स्विस बैंक का नाम लिया जाता है, इस बार फिर से भारतीयों के पैसों को लेकर स्विस बैंक का नाम सामने आया है। स्विस नेशनल बैंक की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों को मुताबिक 2017 के दौरान बैंक में जमा होने वाले भारतीयों के पैसों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है

    बिज़नेस | Jun 28, 2018 08:08 pm IST
  • हार्ले-डेविडसन को डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, पूरी तरह से अमेरिका में मैन्यूफैक्चरिंग की दी सलाह

    हार्ले-डेविडसन को डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, पूरी तरह से अमेरिका में मैन्यूफैक्चरिंग की दी सलाह

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हार्ले-डेविडसन से "100 प्रतिशत अर्थात् पूरी तरह से अमेरिका में " रहने के लिए कहा है। ट्रंप ने चेताया कि अगर कंपनी यूरोपीय संघ के जवाबी शुल्क के बदले में अपनी विनिर्माण इकाइयों को स्थानांतरित करती है तो " हम इसे कभी नहीं भूलेंगे

    ऑटो | Jun 28, 2018 05:28 pm IST
  • Advertisement
  • वैश्विक रीयल्टी पादर्शिता सूचकांक में भारत की रैंकिंग में एक स्थान का सुधार

    वैश्विक रीयल्टी पादर्शिता सूचकांक में भारत की रैंकिंग में एक स्थान का सुधार

    रीयल्टी सलाहकार जेएलएल के वैश्विक रीयल एस्टेट पारदर्शिता सूचकांक में भारत की स्थिति एक स्थान सुधर गई है। इस द्विवार्षिक सर्वेक्षण में भारत 35वें स्थान पर आ गया है जबकि पिछली रपट में भारत का स्थान 36 वां था। सर्वेक्षण रपट में इसकी अहम वजह इस क्षेत्र में नीतिगत सुधार और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नियमों में सुगमता को बताया गया है।

    बिज़नेस | Jun 28, 2018 04:45 pm IST
  • Stock Market Today: सेंसेक्स 179 प्वाइंट घटकर 35038 पर बंद, सरकारी बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

    Stock Market Today: सेंसेक्स 179 प्वाइंट घटकर 35038 पर बंद, सरकारी बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

    Stock Market Today: कच्चे तेल में तेजी और सरकारी बैंक शेयरों में बिकवाली की वजह से गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए हैं, सेंसेक्स 179.47 प्वाइंट घटकर 35037.64 और निफ्टी 82.30 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 10589.10 के स्तर पर बंद हुआ है।

    बाजार | Jun 28, 2018 03:56 pm IST
  • सिर्फ 1199 रुपए में GoAir से करें हवाई सफर, दिल्ली से पटना-रांची-लखनऊ के लिए बहुत सस्ता टिकट

    सिर्फ 1199 रुपए में GoAir से करें हवाई सफर, दिल्ली से पटना-रांची-लखनऊ के लिए बहुत सस्ता टिकट

    घरेलू उड़ान सेवा देने वाली कंपनी GoAir ने मानसून सीजन में यात्रा के दौरान सस्ते हवाई टिकट के लिए योजना शुरू की है जिसके तहत सिर्फ कम से कम 1199 रुपए में हवाई टिकट दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ उठान के लिए 30 जून से पहले बुकिंग कराना जरूरी है और यात्रा की अवधि 10 जुलाई से लेकर 30 सितंबर के बीच होनी चाहिए।

    फायदे की खबर | Jun 28, 2018 03:39 pm IST
  • Monsoon Update: IMD ने कहा मानसून दिल्ली पहुंचा, 2-3 दिन में पूरे देश को करेगा कवर

    Monsoon Update: IMD ने कहा मानसून दिल्ली पहुंचा, 2-3 दिन में पूरे देश को करेगा कवर

    Monsoon Update: मानसून आखिरकार देश की राजधानी दिल्ली में भी पहुंच गया है, भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में पहुंच चुका है, इसके अलावा गुजरात और राजस्थान के भी ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बरसात हो चुकी है।

    बिज़नेस | Jun 28, 2018 03:59 pm IST