1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा

LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 01, 2018 10:20 am IST,  Updated : Jul 01, 2018 10:20 am IST

महंगे पेट्रोल और डीजल की मार से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा है, तेल और गैस कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आज से देशभर में सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर महंगा हो गया है। इतना ही नहीं तेल और गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है।

LPG cylinder price hike by oil companies- India TV Hindi
LPG cylinder price hike by oil companies

नई दिल्ली। महंगे पेट्रोल और डीजल की मार से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा है, तेल और गैस कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आज से देशभर में सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर महंगा हो गया है। इतना ही नहीं तेल और गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक पहली जुलाई से राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 2.45 रुपए बढ़कर 496 रुपए, मुंबई में 2.79 रुपए बढ़कर 491.31 रुपए, कोलकाता में 2.83 रुपए बढ़कर 496.65 रुपए और चेन्नई में भी 2.83 रुपए बढ़कर 481.84 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है।

बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की बात करें तो इसकी कीमतों में 55 रुपए से लेकर 58 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है, आज यानि पहली जुलाई से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 55.50 रुपए बढ़कर 754 रुपए, कोलकाता में 58 रुपए बढ़कर 781.50 रुपए, मुंबई में 57 रुपए बढ़कर 728.50 रुपए और चेन्नई में 58 रुपए बढ़कर 770.50 रुपए का हो गया है।

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो उसकी कीमतों में भी जोरदार बढ़ोतरी की गई है, दिल्ली में इसका दाम 84 रुपए बढ़कर 1328 रुपए, कोलकाता में 91 रुपए बढ़कर 1382 रुपए, मुंबई में 90.50 रुपए बढ़कर 1286.50 रुपए और चेन्नई में भी 90.50 रुपए बढ़कर 1424.50 रुपए हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है साथ में घरेलू स्तर पर रुपया भी कमजोर हुआ है, इस वजह से विदेशों से गैस खरीदने के लिए तेल कंपनियों की लागत बढ़ी है जिस वजह से उन्होंने दाम बढ़ाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा