Manzoor Mir
-
अमरनाथ यात्रा 19 जुलाई से अगले आदेश तक स्थगित, श्रद्धालुओं को बेस कैंप से आगे जाने की इजाजत नहीं
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को घोषणा की कि मौसम विभाग द्वारा खराब मौसम की भविष्यवाणी के बाद, एहतियात के तौर पर 19 जुलाई से पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से श्री अमरनाथजी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
जम्मू और कश्मीर | Jul 18, 2026 09:21 pm IST -
जम्मू-कश्मीर में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, श्रीनगर सीजन का सबसे गर्म स्थान; कल से इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
श्रीनगर में शनिवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान 35.9°C तक पहुंच गया। वहीं, मौसम विभाग ने 19 जुलाई से 23 जुलाई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान लगाया है।
जम्मू और कश्मीर | Jul 18, 2026 07:55 pm IST -
Advertisement
-
अमरनाथ यात्रा 2026 ने रचा इतिहास, सिर्फ 12 दिनों में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए
अमरनाथ यात्रा 2026 में 12 दिनों में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं और ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बाबा के दर्शन के लिए लाखों की भीड़ जमा हो रही है।
जम्मू और कश्मीर | Jul 15, 2026 01:27 pm IST -
राजौरी में दो संदिग्ध आतंकी देखे जाने के बाद कई गांवों में तलाशी अभियान, सामने आया CCTV वीडियो
जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार देर रात संदिग्धों को CCTV में सड़क पार करते हुए देखा गया था, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG), सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) और सेना ने मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
जम्मू और कश्मीर | Jul 14, 2026 08:32 pm IST -
Advertisement
-
20-30 करोड़ के ऑफर वाले बयान पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने भेजा नोटिस; कहा- 7 दिनों में मांगें माफी
बीजेपी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस भेजा है। बीजेपी का कहना है कि उमर अब्दुल्ला ने उनकी पार्टी पर झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है।
जम्मू और कश्मीर | Jul 13, 2026 12:21 pm IST -
पहलगाम में बादल फटने से तबाही, होटलों-घरों में घुसा पानी, पर्यटक हुए शिफ्ट; VIDEO में देखें मंजर
पहलगाम में हुई मूसलाधार बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई, जिसकी वजह से कई होटलों और घरों में पानी घुस गया। बताया जा रहा है कि बादल फटने के कारण यह स्थिति पैदा हुई।
जम्मू और कश्मीर | Jul 12, 2026 07:55 am IST -
Advertisement
-
सीएम उमर अब्दुल्ला का आरोप- ''बीजेपी कर रही पार्टी तोड़ने की कोशिश, विधायकों को दिए जा रहे प्रलोभन''
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर पार्टी तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनको विधायकों को 20-30 करोड़ रुपये और मंत्री बनाने का ऑफर दिया गया है।
जम्मू और कश्मीर | Jul 12, 2026 12:13 am IST -
हिज़्बुल आंतकी इम्तियाज़ अहमद कंडू के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी, पाकिस्तान भाग जाने का शक
कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने हिज़्बुल मुजाहिदीन के घोषित आतंकवादी इम्तियाज़ अहमद कंडू के ख़िलाफ़ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया है। उस पर उस हमले की साज़िश रचने का आरोप है जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के चार जवान मारे गए थे।
जम्मू और कश्मीर | Jul 11, 2026 09:17 pm IST -
Advertisement
-
जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रदर्शन करेगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सोनिया समेत 52 नेताओं को बुलावा भेजा
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को निमंत्रण बेजा है। इसमें बताया गया है कि 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होगा, जिसमें जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्ज देने की मांग की जाएगी।
जम्मू और कश्मीर | Jul 09, 2026 09:48 pm IST -
अमरनाथ यात्रा के दौरान ITBP जवान का दिल छू लेने वाला अंदाज, गीतकार गुलज़ार भी तारीफ किए बिना रह न सके
मशहूर गीतकार गुलज़ार ने अमरनाथ यात्रा का एक वीडियो शेयर कर सुरक्षाकर्मी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, जब हज़ारों श्रद्धालु कश्मीर की पहाड़ियों से गुज़रते हुए मुश्किल यात्रा कर रहे थे, तब एक भारतीय सुरक्षाकर्मी रास्ते में तीर्थयात्रियों का हौसला बढ़ाते देखा गया।
जम्मू और कश्मीर | Jul 09, 2026 04:36 pm IST -
Advertisement
-
अमरनाथ यात्रा के बीच पकड़े गए 3 ओवर ग्राउंड वर्कर, अनंतनाग पुलिस ने एडवांस्ड सर्विलांस टेक्नोलॉजी की मदद से दबोचा
अमरनाथ यात्रा के बीच अनंतनाग पुलिस ने 3 ओवर ग्राउंड वर्कर्स को दबोच लिया है। ये तीनों OGWs फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की मदद से पकड़ गए हैं। पुलिस तीनों OGWs से पूछताछ कर रही है।
जम्मू और कश्मीर | Jul 08, 2026 03:10 pm IST -
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी जाकिर गनी, जानें कितना खतरनाक था
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शोपियां जिले में लश्कर कमांडर जाकिर गनी को ढेर कर दिया गया है। आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
जम्मू और कश्मीर | Jul 08, 2026 05:10 pm IST -
Advertisement
-
अमरनाथ यात्रा में इस बार टूटा चार दशकों का रिकॉर्ड, तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी; अलर्ट पर सुरक्षा अधिकारी
प्रवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने इस बार चार दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है।
जम्मू और कश्मीर | Jul 07, 2026 02:53 pm IST -
कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, 5 एके सीरीज राइफल, 9 मैगजीन और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद
सुरक्षाबलों को आतंकियों के ठिकाने के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के ठिकाने से भारी मात्रा में युद्ध का सामान मिला।
जम्मू और कश्मीर | Jul 06, 2026 11:40 pm IST -
Advertisement
-
15 दिन की छुट्टियों से पहले क्लास में सो गया छात्र, जगा तो अकेला था, 4 घंटे बाद राहगीर ने आवाज सुनकर की मदद
छात्र की नींद खुली तो वह कक्षा में अकेला था और गेट बाहर से बंद था। वह लगभग चार घंटे तक चिल्लाता रहा। इसके बाद पास से गुजर रहे व्यक्ति ने उसकी आवाज सुनी और मदद की।
जम्मू और कश्मीर | Jul 06, 2026 10:51 pm IST -
पहलगाम टेरर अटैक में लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद भी आरोपी, NIA ने चार्जशीट में शामिल किया नाम
अप्रैल 2025 में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था। इस हमले में कुल 26 लोगों की मौत हो गई थी। बाद में भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने तबाह किए थे।
राष्ट्रीय | Jul 06, 2026 04:18 pm IST -
Advertisement
-
किश्तवाड़ और डोडा जिलों में भारी बारिश से तबाही, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन, मलबे में दबी गाड़ियां
जम्म-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिलों में भारी बारिश की वजह कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। वहीं बाढ़ की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हुआ है। किश्तवाड़ से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गाड़ियों को मलबे में दबा हुआ देखा जा सकता है।
जम्मू और कश्मीर | Jul 06, 2026 10:39 am IST -
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, इलाके की हुई घेराबंदी
जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हुई।
जम्मू और कश्मीर | Jul 05, 2026 08:08 am IST -
LG मनोज सिन्हा ने की अमरनाथ यात्रा के प्रबंधन की समीक्षा, तीर्थयात्रियों से वैध पंजीकरण के बाद यात्रा करने की अपील
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और ज़मीनी हालात की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
जम्मू और कश्मीर | Jul 04, 2026 07:10 pm IST -
अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, सामने आया बाबा बर्फानी की पहली आरती का अलौकिक वीडियो, आप भी करें दर्शन
पवित्र अमरनाथ यात्रा आज से यानी 3 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है और बाबा बर्फानी की आरती का पहला वीडियो भी सामने आ गया है। श्रद्धालु घर बैठे ही यहां बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन कर सकते हैं।
न्यूज़ | Jul 03, 2026 12:38 pm IST