Shashi Rai
-
नोएडा में विदेश भेजने के नाम पर महिला करती है ठगी, 50 से ज्यादा लोग हो चुके हैं शिकार
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) साद मियां खान ने बताया कि महिला को थाना सेक्टर 63 पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 भारतीय व 11 बांग्लादेशी पासपोर्ट, एक लैपटॉप, 17 मुहर, वीजा की 35 रसीद और 1,60,000 रुपये नगद बरामद हुए हैं।
उत्तर प्रदेश | Dec 13, 2022 10:40 am IST -
जम्मू कश्मीर के सोपोर में संदिग्ध IED बरामद, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता
अधिकारियों के मुताबिक सोपोर के तुलीबल में सुरक्षा बलों के एक दस्ते (रोड ओपनिंग पार्टी) ने आतंकवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी का मंगलवार सुबह पता लगाया।
राष्ट्रीय | Dec 13, 2022 10:09 am IST -
Advertisement
-
ऑस्ट्रेलिया के ग्रामीण इलाके में गोलीबारी, दो पुलिस अधिकारियों समेत छह लोगों की मौत
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ''वाईंबिला में भयानक दृश्य। क्वींसलैंड के उन पुलिस अधिकारियों के परिवारों तथा दोस्तों के लिए एक दिल दहला देने वाला दिन, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी।''
अन्य देश | Dec 13, 2022 08:46 am IST -
पुणे के बाद कर्नाटक में भी मिला 'जीका वायरस' का एक केस, जानें कितना है खतरनाक
जीका वायरस मच्छरों से फैलने वाली एक बीमारी है। यह बीमारी एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। ये मच्छर दिन के समय ही ज्यादा एक्टिव होते हैं। इस वायरस से होने वाला संक्रमण खतरनाक होता है।
राष्ट्रीय | Dec 13, 2022 08:27 am IST -
Advertisement
-
इस्लामिक स्टेट ने ली काबुल स्थित चीनी होटल पर हुए हमले की जिम्मेदारी, सोमवार को हुआ था बड़ा धमाका
अफगानिस्तान के मध्य काबुल में स्थित चीनी होटल पर हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। हमले के दौरान दो विदेशी घायल हो गये थे, जबकि तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।
एशिया | Dec 13, 2022 07:23 am IST -
'निर्भया फंड' से खरीदी गई गाड़ियां शिंदे गुट के सांसदों की सुरक्षा में लगीं, विपक्ष ने बताया- 'शर्मनाक'
अधिकारी ने कहा, “47 बोलेरो, मुंबई पुलिस के मोटर परिवहन विभाग द्वारा राज्य पुलिस के वीआईपी सुरक्षा अनुभाग के एक आदेश के बाद कई पुलिस थानों से मांगे गए थे, जिसमें कहा गया था कि शिंदे गुट के सांसदों और विधायकों की ‘वाई-प्लस’ सुरक्षा मुहैया कराने के लिए इन वाहनों की आवश्यकता है।”
राजनीति | Dec 12, 2022 02:34 pm IST -
Advertisement
-
लोकसभा में जाति और धर्म के आधार पर चर्चा की गई तो मुझे कार्रवाई करनी होगी: ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ''सदस्य ने कहा कि मैं इस जाति से आता हूं। आप जाति और धर्म के आधार पर चुनकर नहीं आते हैं। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करें, अन्यथा कार्रवाई करनी होगी। आप यहां धर्म और जाति के आधार पर चर्चा नहीं करें।''
राष्ट्रीय | Dec 12, 2022 01:27 pm IST -
डिंपल यादव ने ली सांसद पद की शपथ, सोनिया गांधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
संसद सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण करने आईं डिंपल यादव के साथ उनके पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी आए थे। डिंपल यादव ने बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य को 2,88,461 वोटों से हरा दिया था।
उत्तर प्रदेश | Dec 12, 2022 01:05 pm IST -
Advertisement
-
ईरान में सरकार के खिलाफ बोलने पर मिल रही फांसी! आज एक और प्रदर्शनकारी को मिली सजा, जानें क्या है पूरा मामला
ईरान ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने महसा अमीनी की मौत के बाद शुरू हुए इन प्रदर्शनों पर हिंसक कार्रवाई की जिसमें 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इनमें दर्जनभर बच्चे भी शामिल हैं।
एशिया | Dec 12, 2022 11:58 am IST -
पंजाब में 2 बोरी गेहूं चुराने के आरोप में शख्स को ट्रक से बांधा, घसीटते हुए लेकर पहुंचे थाने, वीडियो वायरल
मुक्तसर पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना से संबंधित दो वीडियो मिले हैं। एक वीडियो में व्यक्ति को ट्रक से गेहूं की बोरियां चुराते देखा जा सकता है और दूसरे वीडियो में उसी व्यक्ति को ट्रक के बोनट से बांध कर पुलिस थाने ले जाया जा रहा है।
राष्ट्रीय | Dec 12, 2022 10:17 am IST -
Advertisement
-
दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की अंतरिम जमानत पर आज आएगा फैसला
उमर खालिद दिल्ली दंगों के पीछे की बड़ी साजिश के सिलसिले में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आरोपों का सामना कर रहा है।
दिल्ली | Dec 12, 2022 08:33 am IST -
कर्नाटक के मंदिरों में अब नहीं होगी 'सलाम आरती', टीपू सुल्तान के समय से चली आ रही थी परंपरा
कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एच डी कुमारस्वामी ने इस फैसले की निंदा की और भाजपा पर मुद्दों को भटकाने का आरोप लगाया। कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा हमारे इतिहास और पुरानी संस्कृतियों को बदलना चाहती है।
राष्ट्रीय | Dec 12, 2022 07:31 am IST -
Advertisement
-
नीतीश कुमार के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक करेंगे गठबंधन, जानें जदयू नेता के. सी. त्यागी ने क्या कहा?
जदयू नेता ने कहा, ''हम विपक्ष में अपने दोस्तों- ममता (बनर्जी) दीदी, केसीआर (के चंद्रशेखर राव) से कहना चाहते हैं जो गैर-कांग्रेसी और गैर-भाजपा विकल्प की बात कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि हमें भाजपा को हराने के लिए एक साथ आना होगा। कांग्रेस के बिना ऐसा संभव नहीं है।''
राजनीति | Dec 06, 2022 05:10 pm IST -
सपा नेता ने किया सदन की कार्यवाही का फेसबुक पर सीधा प्रसारण, स्पीकर ने दिखाया बाहर का रास्ता
अन्य सपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से यह कहते हुए अपने निर्णय पर पुनर्विचार की गुजारिश की कि प्रधान पहली बार सदन के सदस्य बने हैं और उन्हें सदन के नियमों की पर्याप्त जानकारी नहीं है।
उत्तर प्रदेश | Dec 06, 2022 02:17 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली: DPS के इस ब्रांच की मान्यता रद्द, जानिए ऐसा क्यों किया गया और बच्चों पर क्या होगा असर
डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन की तरफ से कहा गया कि स्कूल को फीस बढ़ाने से पहले शिक्षा विभाग से अनुमति लेनी होगी। ये स्कूल डीडीए की जमीन पर बना है और ये जमीन इसी शर्त पर दी गई थी कि जब भी फीस बढ़ेगी तो इसके लिए अनुमति लेनी होगी।
एजुकेशन | Dec 06, 2022 01:46 pm IST -
मथुरा: ईदगाह मस्जिद की ओर जा रहे हिंदू महासभा के नेता गिरफ्तार, कई नजरबंद
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मस्जिद में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक और हनुमान चालीसा का पाठ करने की हिंदू महासभा की घोषणा के मद्देनजर शाही ईदगाह की तरफ जाने का प्रयास कर रहे महासभा की आगरा इकाई के प्रभारी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश | Dec 06, 2022 12:24 pm IST -
Advertisement
-
आंध्र प्रदेश में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही छात्रा की हत्या, सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल प्रेमी ने चाकू से काट दिया गला!
आरोपी ज्ञानेश्वर खून से लथपथ तपस्वी को बगल के कमरे में घसीटकर ले गया और स्थानीय लोगों के आने से पहले उसे बंद कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों को देख उसने अपना भी हाथ काट लिया।
क्राइम | Dec 06, 2022 11:48 am IST -
CAA को लेकर बवाल तो सबने देखा और सुना होगा, पर आप कितना जानते हैं 'भारतीय नागरिकता कानून' के बारे में?
भारत का संविधान पूरे देश के लिए एकमात्र नागरिकता उपलब्ध कराता है। नागरिकता से संबंधित प्रावधानों को भारत के संविधान द्वितीय भाग के अनुच्छेद 5 से 11 में दिया गया है।
राष्ट्रीय | Dec 06, 2022 11:14 am IST -
CAA की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत से CAA को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करने का अनुरोध करते हुए कहा था कि यह अधिनियम किसी भी तरह से असम में अवैध प्रवास को प्रोत्साहित नहीं करता है। इसको लेकर गलत आशंकाएं फैलाई जा रही हैं।
राष्ट्रीय | Dec 06, 2022 07:45 am IST -
बिहार उपचुनावः दोपहर एक बजे तक 37 प्रतिशत मतदान
कुढनी सीट के इस उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें पांच निर्दलीय प्रत्याशी हैं। उनके भाग्य का फैसला 3,11,728 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर करेंगे।
बिहार | Dec 05, 2022 02:47 pm IST