1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बेगूसराय कांड के तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, लड़की को निर्वस्त्र कर की थी पिटाई

बेगूसराय कांड के तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, लड़की को निर्वस्त्र कर की थी पिटाई

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 23, 2023 01:42 pm IST,  Updated : Jul 23, 2023 01:53 pm IST

बेगूसराय कांड के तीन आरोपियों ने सुबह 9 बजे जिले के तेघरा थाने में सरेंडर कर दिया। इन लोगों ने नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर पिटाई की थी और फिर वीडियो वायरल कर दिया था।

बेगूसराय कांड के आरोपी खुद चलकर पहुंचे थाने- India TV Hindi
बेगूसराय कांड के आरोपी खुद चलकर पहुंचे थाने Image Source : FILE PHOTO

बिहार के बेगूसराय में बंद कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले अधेड़ लोकगायक और लड़की को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें कुछ लोग नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। आज इस बेगूसराय कांड के तीन आरोपियों ने सुबह 9 बजे जिले के तेघरा थाने में सरेंडर कर दिया। इन लोगों ने नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर पिटाई की थी और फिर वीडियो वायरल कर दिया था।

तीनों आरोपियों की हुई पहचान

बिहार पुलिस ने बताया कि इन तीन आरोपियों के नाम रामजतन पासवान, रविंद्र ठाकुर और दिलीप पोद्दार हैं। इन लोगों ने नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर पिटाई की थी और फिर उसका वीडियो वायरल कर दिया था। जिसके बाद से ही पुलिस इन आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। लेकिन आज तीनों आरोपियों ने खुद ही थाने में सरेंडर कर दिया। 

म्यूजिक टीचर को भी भेजा जेल
वहीं इससे पहले म्यूजिक टीचर किशनदेव चौरसिया जो नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला था, कल उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने दर्ज बयान में बताया है कि किशनदेव चौरसिया ने उसे बुलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ लोग कमरे में घुस गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ डाले।

क्या है बेगूसराय कांड
दरअसल, कल बिहार के बेगूसराय में एक लड़की और अधेड़ को आपत्तिजनक हालत में एक कमरे में लोगों ने पकड़ लिया था। अधेड़ उम्र का म्यूजिक टीचर किशनदेव चौरसिया लड़की के साथ गंदी हरकत कर रहा था। कमरे में घुसे लोगों ने जैसे ही ये देखा तो दोनों को बंद कमरे में नग्न अवस्था में जमकर पीटा और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि म्यूजिक टीचर हारमोनियम सिखाने के बहाने बहला-फुसलाकर लड़की के साथ गलत काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें-

Fact Check: मणिपुर से नहीं है पुलिस का विरोध कर रही नग्न महिलाओं का VIDEO, यहां जानें हकीकत 

कुरुक्षेत्र में हेड कांस्टेबल ने 16 साल की बच्ची का किया रेप, थाने में ही बनाया हवस का शिकार 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।