1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में महागठबंधन को बड़ा झटका, RJD-कांग्रेस के तीन विधायक भाजपा में शामिल

बिहार में महागठबंधन को बड़ा झटका, RJD-कांग्रेस के तीन विधायक भाजपा में शामिल

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 27, 2024 04:15 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 04:38 pm IST

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को झटके लगने जारी है। इन दलों के नेताओं में भगदड़ मची हुई है।

बिहार में राजद-कांग्रेस को झटका। - India TV Hindi
बिहार में राजद-कांग्रेस को झटका। Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को झटके लगने जारी है। इन दलों के नेताओं में भगदड़ मची हुई है और कईयों ने भाजपा समेत विभिन्न पार्टियों का दामन थाम लिया है। अब बिहार में भी महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। यहां राजद के 1 और कांग्रेस के 2 विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। चुनाव से पहले ये महागठबंधन के लिए बुरी खबर है। 

इन विधायकों ने छोड़ा पार्टी का साथ

बिहार में कांग्रेस और राजद के कुल 3 विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ा है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ और राजद से विधायक संगीता कुमारी ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। विधायकों के दल-बदल के बाद बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार और मजबूत हो गई है।

क्या है अभी विधानसभा का हाल?

कुछ ही दिनों पहले बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल किया था। फ्लोर टेस्ट में जदयू-भाजपा सरकार के पक्ष में कुल 129 वोट पड़े थे। वहीं, स्पीकर का वोट मिलाकर ये आकड़ा 130 तक पहुंच गया। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल कर लिया था। अब विधायकों के पार्टी बदलने के लिए बाद एनडीए गठबंधन और मजबूत हो गया है। 

विधान परिषद के लिए होने हैं चुनाव

बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। इन 11 सीटों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सीट भी शामिल है। बिहार विधानसभा के सदस्य 21 मार्च को इन 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेंगे और वोटों की गिनती 23 मार्च तक पूरी करनी होगी।

ये भी पढ़ें- नवविवाहिता पत्नी के सिर में मारी गोली, कमरे का नजारा देख परिजन हैरान... सिर्फ इतनी सी बात पर खून में सन गया प्यार


VIDEO: ED ने लालू की करीबी विधायक किरण देवी व अरुण यादव के घर समेत 3 जगह की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।