1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दिया, कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की अटकलें

बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दिया, कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की अटकलें

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Feb 21, 2024 12:46 pm IST,  Updated : Feb 21, 2024 12:59 pm IST

बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दे दिया है। महेश्वर हजारी जेडीयू से चार बार विधायक रह चुके हैं।

जेडीयू नेता महेश्वर हजारी- India TV Hindi
जेडीयू नेता महेश्वर हजारी Image Source : ANI

बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार हजारी का इस्तीफा 21 फरवरी की दोपहर से प्रभावी हो गया। सूत्रों के अनुसार महेश्वर हजारी को कुछ दिनों बाद होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। महेश्वर हजारी जेडीयू के विधायक हैं। 

 आलाकमान जो जिम्मेदारी सौंपेगा उसे करूंगा

 अपने इस्तीफे पर जेडीयू नेता महेश्वर हजारी ने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से आलाकमान को जानकारी में रखकर इस्तीफा दिया है। पार्टी का एक समर्पित सिपाही होने के नाते पार्टी मेरे लिए जो भी निर्णय लेगी उसे मैं करूंगा। पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे गंभीरता और निष्ठा से निभाउंगा।

कोई नाराजगी नहीं है

 अपने इस्तीफे पर जेडीयू नेता महेश्वर हजारी ने कहा, हमने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। आगे आलाकमान का जो भी फैसला होगा हम उसका पालन करेंगे। पार्ट से कोई नाराजगी नहीं है। आरक्षित कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हजारी मार्च, 2021 से डिप्टी स्पीकर का पद संभाल रहे थे।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।