1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar News: बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन, एम्स दिल्ली में ली आखिरी सांस

Bihar News: बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन, एम्स दिल्ली में ली आखिरी सांस

 Published : Aug 16, 2022 03:07 pm IST,  Updated : Aug 16, 2022 03:07 pm IST

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सुभाष के निधन पर ट्वीट कर कहा, पूर्व मंत्री सह विधायक सुभाष सिंह का निधन दुःखद। वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे।

Subhash Singh- India TV Hindi
Subhash Singh Image Source : ANI

Highlights

  • बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन
  • वह 59 साल के थे और एम्स में एडमिट थे
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख

Bihar News: बीजेपी विधायक और बिहार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह (Subhash Singh) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह 59 साल के थे और उन्हें नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया था। यहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। दिवंगत नेता पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में सहकारिता मंत्री थे। कुमार ने सिंह के बेटे से फोन पर बात की और कहा कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सुभाष (Subhash Singh) के निधन पर ट्वीट कर कहा, 'पूर्व मंत्री सह विधायक सुभाष सिंह का निधन दुःखद। वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। सुभाष सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।'

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी सुभाष के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'गोपालगंज सदर से पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक श्री सुभाष सिंह के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। ऊं शांति ऊं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।