1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar News: मेला घुमाने ले गए मां-बाप ने बेटी को बेचा, पीड़िता ने SP से लगाई गुहार

Bihar News: मेला घुमाने ले गए मां-बाप ने बेटी को बेचा, पीड़िता ने SP से लगाई गुहार

 Edited By: Pankaj Yadav @pan89168
 Published : Oct 13, 2022 10:59 pm IST,  Updated : Oct 13, 2022 10:59 pm IST

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में माता-पिता ने एक मेले में उत्तर प्रदेश के एक निवासी को अपनी बेटी बेच दी। घटना का पता तब चला, जब पीड़िता आरोपी की कैद से भागकर सीतामढ़ी जिले के एसपी कार्यालय पहुंची।

मां-बाप ने बेटी को बेचा- India TV Hindi
मां-बाप ने बेटी को बेचा

Highlights

  • बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है परिवार
  • मेला दिखाने उत्तर प्रदेश ले गए और बेच दिया
  • पड़ोसियों को बताया कि उसकी शादी हो गई

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में माता-पिता ने एक मेले में उत्तर प्रदेश के एक निवासी को अपनी बेटी बेच दी। घटना का पता तब चला, जब पीड़िता आरोपी की कैद से भागकर सीतामढ़ी जिले के एसपी कार्यालय पहुंची। SP ने संबंधित थाने के SHO को तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पीड़िता सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसके माता-पिता उसे कुछ दिन पहले कुशीनगर जिले में मेला देखने उत्तर प्रदेश ले गए और गौरव कुमार नाम के युवक के हाथों बेच दिया। आरोपी माता-पिता घर पहुंचे और पड़ोसियों को बताया कि उनकी बेटी की शादी हो गई है, इसलिए वह अब उनके पास नहीं रहती।

मां-बाप के खिलाफ कार्रवाई चाहती है पीड़िता

पीड़िता गौरव की कैद से फरार होने के बाद सीतामढ़ी SP कार्यालय पहुंची और अपने माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। डुमरा थाने के जांच अधिकारी एस.के.यादव ने कहा, "हमने पीड़िता के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। हमने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी किया है और रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपी गौरव कुमार भी रडार पर है। फिलहाल जांच चल रही है। पीड़ित को पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।