1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 474 की मौत, संक्रमितों की संख्या 90553 हुयी

बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 474 की मौत, संक्रमितों की संख्या 90553 हुयी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2020 11:08 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 11:08 pm IST

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान नौ और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 474 पहुंच गयी।

Bihar patna coronavirus latest update news till 12 August- India TV Hindi
Bihar patna coronavirus latest update news till 12 August Image Source : FILE PHOTO

पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान नौ और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 474 पहुंच गयी। इसके साथ ही 3741 नये मामले सामने आने के साथ ही इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 90553 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हो गयी जिससे इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 474 हो गयी है। 

इसमें कहा गया है कि बिहार में कोरोना संक्रमित जिन 474 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है, उनमें से पटना में 91, भागलपुर में 40, गया में 29, रोहतास में 24, मुंगेर में 23, नालंदा में 22, भोजपुर एवं मुजफ्फरपुर में 18-18, वैशाली में 17, पूर्वी चंपारण में 16, समस्तीपुर में 15, सारण में 13, बेगूसराय में 12, नवादा एवं पश्चिम चंपारण में 11-11, दरभंगा एवं सिवान में 10-10, अररिया में नौ, कैमूर में आठ, जहानाबाद में सात, औरंगाबाद, खगडिया एवं सुपौल में छह-छह, जमुई, किशनगंज एवं सीतामढी में पांच-पांच, अरवल, बांका, बक्सर, लखीसराय, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी एवं पूर्णिया में चार-चार, शेखपुरा में दो तथा गोपालगंज, सहरसा एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। 

जानकारी में कहा गया है कि प्रदेश में मंगलवार अपराहन 4 बजे से बुधवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 3741 नए मामले प्रकाश में आने के साथ ही प्रदेश में अबतक इस रोग से संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 90553 हो गयी है । इसमें कहा गया है कि इन 3741 नए मामलों में झारखंड के बोकारो एवं धनबाद निवासी, पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी, उत्तरप्रदेश के लखनउ निवासी तथा चंडीगढ के रहने वाले एक-एक व्यक्ति का पटना में संकलित नमूना भी शामिल हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक जो 90553 मामले प्रकाश में आए उनमें पटना जिला के 14980, भागलपुर के 3789, मुजफ्फरपुर के 3760, बेगूसराय के 3473, नालंदा के 3385, रोहतास के 3335, गया के 3244, कटिहार के 2912, सारण के 2868, पूर्वी चंपारण के 2843, वैशाली के 2748, भोजपुर के 2559, समस्तीपुर के 2452, पश्चिम चंपारण के 2355, सिवान के 2290, मधुबनी के 2242, पूर्णिया के 2240, बक्सर के 2127, मुंगेर के 1766, नवादा के 1748, गोपालगंज के 1732, सहरसा के 1712, खगड़िया के 1711, सुपौल के 1649, औरंगाबाद के 1589, जहानाबाद के 1485, दरभंगा के 1411, अररिया के 1386, सीतामढ़ी के 1370, किशनगंज के 1222, मधेपुरा के 1214, जमुई एवं शेखपुरा के 1213, बांका के 1200, लखीसराय के 1150, अरवल के 882, कैमूर के 813 एवं शिवहर जिले के 485 मामले शामिल हैं । इसमें कहा गया है कि बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 92414 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 3029 मरीज ठीक हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।