1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र में प्रशांत किशोर को 90 KG लड्डू से तौला गया, सामने आया VIDEO

बिहार: तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र में प्रशांत किशोर को 90 KG लड्डू से तौला गया, सामने आया VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 11, 2025 08:17 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 08:17 pm IST

प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राघोपुर में जमकर स्वागत हुआ और उन्हें लड्डुओं से तौला गया। यहां एक महिला ने बाढ़ की समस्या के बारे में पीके को जानकारी दी।

Prashant Kishor- India TV Hindi
प्रशांत किशोर को 90 KG लड्डू से तौला गया Image Source : REPORTER INPUT

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। सभी पार्टियों द्वारा धुआंदार प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर भी जमीन पर काफी मेहनत कर रहे हैं। वह तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राघोपुर में भी पहुंचे, यहां उन्हें 90 किलो लड्डू से तौला गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

प्रशांत किशोर, तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राघोपुर में पहुंचे थे, जहां उन्हें लड्डुओं से तौला गया। यहां एक महिला ने राघोपुर में बाढ़ की समस्या के बारे में उन्हें जानकारी दी। प्रशांत ने कहा कि अगर कल वोटिंग होगी और आप जाति के नाम पर वोट दे देंगे तो ये सब कैसे ठीक होगा?

राघोपुर में प्रशांत किशोर के स्वागत में काफी भीड़ दिखाई दी और उनके समर्थन में खूब नारेबाजी भी हुई।

प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता को दिया संदेश

राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर ने मीडिया से कहा, "देश और बिहार की जनता ये देख रही है, जिस समाज में लोगों ने जाति के नाम पर, सामाजिक न्याय के नाम पर, खोखले वादों पर वोट दे दिया, जिसको वोट दिया, वो लोग राजा बन गए, वो हेलिकॉप्टर पर चल रहे हैं, जिन लोगों ने वोट दिया, उनके बच्चे आज भिखारी बनकर, मजदूर बनकर घूम रहे हैं। ना उनके पास पढ़ने की सुविधा है, ना खाने की सुविधा है और ना रहने की सुविधा है। पूरा बिहार ये देख रहा है। राघोपुर की सड़क का ये हाल तब है, जब यहां के विधायक, डिप्टी सीएम और पथ निर्माण मंत्री थे। ग्रामीण कार्य मंत्री तेजस्वी यादव थे। इस क्षेत्र की हालत देखिए। बिहार में हर वो व्यक्ति जो जाति के नाम पर वोट दे रहा है, उसको सबक लेना चाहिए। अगर इसी तरह वोट देते रहोगे तो आपके बच्चे इसी तरह घूमते रहेंगे।"

बिहार में कब हैं चुनाव?

बिहार में 243 सीटों पर 2 फेस में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमें पहले फेज में 6 नवंबर और दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। 6 नवंबर को बिहार में 121 सीटों पर चुनाव होगा और 11 नवंबर को 122 सीटों पर चुनाव होगा।  (इनपुट: राजा बाबू)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।