1. Hindi News
  2. बिहार
  3. प्रेमिका से रात में मिलने पहुंचा प्रेमी, सुबह दुल्हन के साथ लौटा, शादी का वीडियो हुआ वायरल

प्रेमिका से रात में मिलने पहुंचा प्रेमी, सुबह दुल्हन के साथ लौटा, शादी का वीडियो हुआ वायरल

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 09, 2026 09:08 pm IST,  Updated : Sep 09, 2026 10:26 pm IST

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जबरन दोनों की शादी करा दी। देखें शादी का वीडियो...

प्रेमी की प्रेमिका संग कराई शादी- India TV Hindi
प्रेमी की प्रेमिका संग कराई शादी Image Source : REPORTER

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और दोनों की शादी करा दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, युवक-युवती की शादी हो चुकी थी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच पिछले करीब  छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन पर लगातार बातचीत करते थे और एक-दूसरे के संपर्क में थे।

 
घर मे ही गूंजे विवाह के गीत, हो गई शादी 
युवती के अनुसार, युवक पहले भी कई बार उससे मिलने उसके घर आ चुका था। लेकिन इस बार जैसे ही युवक रात में प्रेमिका के घर पहुचा कि इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई और लोगों ने उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों और लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों की शादी कराने का फैसला किया। देखते ही देखते घर मे महिलाओं ने शादी के पारंपरिक गीत गाने शुरू कर दिए और विवाह की रस्में निभाई जाने लगीं। ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और दोनो की शादी सम्पन्न करा दी गई। शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

पुलिस के पहुचने से पहले हो चुकी थी शादी 
घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम समेत पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों की शादी कराई जा चुकी थी। पुलिस दोनों नवविवाहित जोड़े को थाने लेकर पहुंची और पूछताछ की।

दोनों ने कहा-हम साथ रहेंगे
युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब छह महीने से युवक से फोन पर बातचीत कर रही थी। उसके अनुसार, युवक उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार है, लेकिन युवक के माता-पिता इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। पूछताछ के दौरान युवक और युवती दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद परिजनों की सहमति और स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में दोनों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। 
(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:
दिव्यांग इम्तियाज, बोल नहीं सकती नाजमा... दोनों ने चुना उम्रभर का साथ, किया निकाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।