1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के 'तेजस्वी' इंजीनियर! जॉब छोड़कर बना शराब तस्कर, BBA पास दोस्त के साथ गिरफ्तार

बिहार के 'तेजस्वी' इंजीनियर! जॉब छोड़कर बना शराब तस्कर, BBA पास दोस्त के साथ गिरफ्तार

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jan 30, 2023 01:20 pm IST,  Updated : Jan 30, 2023 01:20 pm IST

बिहार में शराब तस्करी सबसे मुनाफे वाला धंधा बनता जा रहा है। यही कारण है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले भी अब जॉब छोड़कर इस धंधे में उतर रहे हैं।

बिहार में शराब तस्कर गिरफ्तार- India TV Hindi
बिहार में शराब तस्कर गिरफ्तार Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बिहार में शराब तस्करी सबसे मुनाफे वाला धंधा बनता जा रहा है। यही कारण है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले भी अब जॉब छोड़कर इस धंधे में उतर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब पटना पुलिस ने तीन शराब तस्करों को 272 लीटर शराब के साथ पकड़ा। दरअसल, यह पूरा मामला पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां से पुलिस ने रविवार को तीन शराब तस्करों को पकड़ा था। इन लोगों ने जब पुलिस के सामने कई खुलासे किए तो पुलिस भी हैरान रह गई।

इंजिनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर जॉब छोड़ दी

पकड़े गए तस्करों की पहचान अमित कुमार, चंदन कुमार और पुष्कर प्रभात के रूप में हुई। अमित इंजिनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर जॉब छोड़कर ज्यादा पैसे के लालच में इस धंधे में आया, जबकि चंदन बीबीए कर चुका है। पुष्कर भी ग्रेजुएशन की डिग्री पा चुका है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि अमित और चंदन एक साल से शराब तस्करी का धंधा कर रहे थे।

लग्जरी कारों में यूपी से लाते थे शराब
ये उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आते थे और बिहार में बेचते थे। ये तस्कर शराब लाने में लग्जरी कारों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने उन कारों को भी जब्त किया है। पुलिस ने उस बाइक को भी जब्त किया है जिससे पटना में होम डिलेवरी की जाती थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये लोग प्रति महीने 30 लाख रुपये तक की शराब बेचते थे। इनके नेटवर्क में 15 से 20 लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

सीवान जहरीली शराब कांड में 5 की मौत
वहीं बिहार के सीवान जिले में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से पिछले सोमवार को दो और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन से बीमार हुए सात लोगों का फिलहाल एक सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और भोपतपुर अनुमंडल में हुई घटना के सिलसिले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो लोगों के पास ‘‘50 लीटर शराब’’ थी।

ये भी पढ़ें-

बिहार के सरकारी स्कूल में छात्र पढ़ाई नहीं, बर्तनों की करते हैं घिसाई! देखें वीडियो

बिहार पुलिस ने शराब माफिया के तोते से पूछा उसका ठिकाना! जानें पक्षी ने क्या दिया जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।