खगड़िया: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा, बोले- नवंबर के बाद नीतीश कुमार का जाना तय है, इसके साथ ही उन्होंने खुला चैलेंज दिया और कहा-नीतीश जी, अब आपको जिसको उम्मीदवार बनाना है बना लीजिए, आपके सभी उम्मीदवारों का इस बार हारना तय है। वहीं, प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के सवाल पूछने पर किया हमला, बोले- आपके मां और पिताजी 15 साल के शासन में बिहार को गर्त में ले गए और जब आप 3 साल के लिए डिप्टी सीएम बने तो आपने भी लूट का राज चलाया।
देखें वीडियो
दिलीप जायसवाल पर कसा तंज
दिलीप जायसवाल द्वारा तारीफ किए जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा, चाहे दिलीप जायसवाल जितनी तारीफ कर लें उनको छोड़ेंगे नहीं, अगर जन सुराज की सरकार बनी तो 100 सबसे भ्रष्ट नेता और अफसर जेल में होंगे।
लालू अपने नौवीं फेल बेटे को बनाना चाहते हैं सीएम
प्रशांत किशोर ने राजद प्रमुख लालू यादव पर तंज कसा और कहा कि वे अपने नौवीं फेल बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। जबकि बिहार के मैट्रिक और एमए पास युवा गुजरात-महाराष्ट्र में मजदूरी करने के लिए मजबूर हैं। प्रशांत किशोर ने लोगों से नेताओं के चेहरे और भाषण की बजाय अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर इस बार वोट करने की अपील की। उन्होंने जात-पात और परिवारवाद की राजनीति को खत्म करने की बात कही।
हर बुजुर्ग को देंगे दो हजार मासिक पेंशन
प्रशांत किशोर ने दिसंबर 2025 से कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की, जिसमें हर बुजुर्ग को 2000 रुपए मासिक पेंशन और 15 साल से कम उम्र के बच्चों को प्राइवेट स्कूल में मुफ्त शिक्षा शामिल है। साथ ही 50 लाख युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपए की नौकरी देने का भी वादा किया गया है।