1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना कोचिंग अटैक केस में नया मोड़! ज्ञान बिंदु कोचिंग ने रिलीज किया फायरिंग का VIDEO; खान सर पर भड़के स्टूडेंट

पटना कोचिंग अटैक केस में नया मोड़! ज्ञान बिंदु कोचिंग ने रिलीज किया फायरिंग का VIDEO; खान सर पर भड़के स्टूडेंट

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 04, 2026 04:52 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 06:02 pm IST

Khan Sir Coaching Firing Video: खान सर की कोचिंग के पास कथित गोलीकांड मामले में ट्विस्ट आ गया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि खान सर के गार्ड ही गोली चला रहे थे। इसको लेकर स्टूडेंट, खान सर पर भड़क गए हैं।

Khan Sir Coaching Controversy- India TV Hindi
खान सर की कोचिंग पर कथित हमले के मामले में आया ट्विस्ट। Image Source : ANI/REPORTERS INPUT

Khan Sir Coaching Controversy: बिहार की राजधानी पटना में खान सर की कोचिंग के पास फायरिंग मामले में नया मोड़ आया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग ने एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि वीडियो में फायरिंग कर रहे 2 गार्ड खान सर की कोचिंग के ही हैं। इस वीडियो में फटा पोस्टर, नीचे गिरा हुआ गेट और बिहार पुलिस सम्मान समारोह का बैनर भी दिख रहा है।

खान सर ने फायरिंग का आरोप लगा ले लिया था यू-टर्न

बता दें कि खान सर ने घटना के बाद फायरिंग का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इस आरोप को वापस ले लिया था। दूसरी तरफ, ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद की गिरफ्तारी से उनके स्टूडेंट काफी गुस्से में हैं।

खान सर पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक को फंसाने का आरोप

फायरिंग वाला वीडियो के सामने आने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के क्लासरूम में स्टूडेंट्स ने खान सर के खिलाफ नारेबाजी की।

साजिश के तहत रौशन सर को फंसाया गया है। फायरिंग वाला वीडियो रिलीज होने से सच्चाई सामने आ गई है: स्टूडेंट

गार्ड के बीच झगड़े को तूल देने का है आरोप

इस बीच, कुछ स्टूडेंट्स ने खान सर की कोचिंग के पास झगड़े की वजह भी बताई। छात्रों ने कहा, 'दोनों कोचिंग के गार्ड के बीच के झगड़े को खान सर ने रौशन बिंदु के कोचिंग को बदनाम और समाप्त करने के लिए इस्तेमाल किया। झूठा आरोप लगाया।'

छात्राओं ने की रौशन आनंद को रिहा करने की मांग

वहीं, छात्राओं ने कहा, 'हमारे सर रौशन आनंद को जल्द रिहा करे सरकार, अन्यथा हमारा काफी नुकसान हो जाएगा। उन्हें झूठे आरोप में फंसाया गया।'

पूछताछ के लिए बुलाए गए खान सर के दोनों गार्ड

खान सर के 2 गार्ड्स ने जिन 2 हथियारों से फायरिंग की थी उन हथियारों को सत्यापन के लिए पुलिस ने जब्त कर लिया है। खान सर के दोनों बॉडीगार्ड को कदमकुआं थाना लाया गया। पहले स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा था, AC कमरे में दोनों बॉडीगार्ड को बैठाया गया था। जब मीडिया ने सवाल खड़े किए और कैमरे को ऑन किया तो फिर AC कमरे से निकाल कर थाने में बैठाया। किसके कहने पर फायरिंग की, ये पूछे जाने पर दोनों गार्ड ने कोई जवाब नहीं दिया।

पुलिस ने खान सर से भी की पूछताछ

फायरिंग मामले में खान ग्लोबल कोचिंग के दोनों गार्ड्स को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों हथियारों को एफएसएल से जांच के लिए भेजा जा रहा है। दोनों गार्ड का नाम- प्रदीप और तालेश्वर है। गार्ड ने फायरिंग की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने आज कोचिंग जाकर खान सर उर्फ फैजल खान से भी पूछताछ की थी।

कौन हैं खान सर?

गौरतलब है कि खान सर का पूरा नाम फैसल खान है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर पढ़ाने के अपने मजाकिया अंदाज के लिए चर्चा में बने रहते हैं। खान सर का दावा है कि वह उन बच्चों की मदद करते हैं जिनके पास पढ़ाई के लिए आर्थिक संसाधनों की कमी है। वह स्टूडेंट्स को कम रुपयों में एजुकेशन देने का काम करते हैं। राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक कई लोग खान सर को जानते हैं और उनकी तारीफ कर चुके हैं। लेकिन अब खान सर पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 'खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर नहीं हुई कोई फायरिंग', पटना पुलिस का बड़ा बयान, ये भी बताया किसने किया हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।