1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार? जेडीयू सांसद ने कर दिया बड़ा खुलासा

बिहार: किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार? जेडीयू सांसद ने कर दिया बड़ा खुलासा

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 17, 2025 12:42 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 01:30 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी एंट्री हो सकती है। पार्टी के नेता निशांत कुमार के चुनाव लड़ने पर जोर दे रहे हैं। साथ ही जेडीयू सांसद ने निशांत कुमार की सीट का भी खुलासा कर दिया है।

सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार- India TV Hindi
सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार Image Source : FILE PHOTO

बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव हैं। सभी राजनीतिक दल अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में ये भी चर्चा होने लगी है कि कौन सा नेता किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगा? इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। नालंदा से जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार के लिए सीट तक का खुलासा कर दिया है।

नालंदा की इस सीट से चुनाव लड़ने की उठी मांग

जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि निशांत कुमार अगर राजनीति में आते हैं तो इससे पार्टी के कार्यकर्ता काफी खुश होंगे। जेडीयू सांसद ने कहा कि निशांत कुमार को नालंदा जिले के इस्लामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की मांग उठ रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को नालंदा के लोग जरूर जिताएंगे। 

नालंदा से जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार
Image Source : FILE PHOTOनालंदा से जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार

सीएम नीतीश कुमार से की अपील

जेडीयू सांसद ने निशांत कुमार को इस्लामपुर से टिकट दिए जाने की मांग करते हुए सीएम नीतीश कुमार से अपील भी की है। उन्होंने कहा कि यदि वो यहां से चुनाव लड़ते हैं तो इस्लामपुर की जनता उन्हें जीत का ताज पहनाकर विधानसभा में भेजेगी।

जोरों से उठ रही मांग

पार्टी नेता शिव कुमार ने सांसद कौशलेंद्र कुमार द्वारा नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को अगले विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए प्रशंसा की है। इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कदम भी बताया है।

चुनाव को लेकर तेजस्वी ने शुरू किया डिजिटल मंच

बता दें कि बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को एक नये डिजिटल मंच की शुरुआत की और लोगों से ‘एक नया बिहार बनाने’ के लिए एक साथ आने का आग्रह किया। 

राज्य के लोग चाहते हैं बदलाव- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं। इस सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है। वे चुनाव में एक नई सरकार चुनना चाहते हैं। हम (राजद) उनकी आवाज बनेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘लोगों को आगे आना चाहिए और इस डिजिटल मंच के माध्यम से एक नया बिहार बनाने में हमारा साथ देना चाहिए।’ (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।