1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'प्राइवेट स्कूलों में भी मुफ्त शिक्षा, बुजुर्गों को 2000 रुपये पेंशन', प्रशांत किशोर ने गया जी में किया बड़ा चुनावी वादा

'प्राइवेट स्कूलों में भी मुफ्त शिक्षा, बुजुर्गों को 2000 रुपये पेंशन', प्रशांत किशोर ने गया जी में किया बड़ा चुनावी वादा

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 30, 2025 06:58 pm IST,  Updated : Jun 30, 2025 07:32 pm IST

प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता से बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 से 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निजी स्कूलों में भी मुफ्त शिक्षा मिलेगी।

प्रशांत किशोर ने किया चुनावी वादा।- India TV Hindi
प्रशांत किशोर ने किया चुनावी वादा। Image Source : PTI/FILE

गया जी: जन सुराज के संस्थापक और बिहार की राजनीति में ताल ठोंकने वाले प्रशांत किशोर ने चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है। गया जी में एक रैली के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता से बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 से 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निजी स्कूलों में भी मुफ्त शिक्षा मिलेगी। बिहार के गया जी में प्रशांत किशोर सोमवार को एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह बड़ी घोषणा की है। 

स्कूल बैग चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे चुनाव

दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार में जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार कर रही है। चुनाव आयोग ने 25 जून को जन सुराज को आगमी चुनावों के लिए 'स्कूल बैग' चुनाव चिह्न आवंटित किया। बता दें कि जनसुराज के सभी 243 उम्मीदवार इसी चुनाव चिह्न पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। प्रशांत किशोर लगातार चुनावी सभाओं में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले वह बिहार के गांव-गांव में जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं। 

पिछले चुनाव में कैसा रहा समीकरण

बता दें कि बिहार में पिछले विधानसभा चुनाव में 'महागठबंधन' के सबसे बड़े घटक दल राजद ने 144 सीट पर चुनाव लड़ा था और 75 सीट जीती थीं। बिहार में विधानसभा की 243 सीट हैं। कांग्रेस ने 70 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे केवल 19 सीट मिलीं। गठबंधन की दूसरी सहयोगी भाकपा (माले) लिबरेशन ने 19 सीट पर चुनाव लड़ा और 12 सीट हासिल कीं। वहीं भारतीय जनता पार्टी 74 जबकि जेडीयू 43 सीटें जीतने में सफल रही। बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।