1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "राहुल गांधी को लड़कियों की कमी नहीं है..." फ्लाइंग किस वाले विवाद पर कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने दिया बयान

"राहुल गांधी को लड़कियों की कमी नहीं है..." फ्लाइंग किस वाले विवाद पर कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने दिया बयान

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Swayam Prakash
 Published : Aug 11, 2023 12:44 pm IST,  Updated : Aug 11, 2023 12:44 pm IST

राहुल गांधी की संसद में ‘फ्लाइंग किस’ दूर तक जा रही है। राहुल पर लगे इस आरोप पर लगातार बयान आ रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की ही एक विधायिका नीतू सिंह ने विवादित बयान दे दिया।

congress mla- India TV Hindi
कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने दिया विवादित बयान Image Source : FILE PHOTO

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद में ‘फ्लाइंग किस’ का आरोप लगने के बाद से ही विवाद छिड़ा हुआ है। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर संसद में अपना भाषण खत्म करके जाते वक्त कथित हरकरत करने का आरोप लगाया था। अब राहुल की फ्लाइंग किस विवाद को लेकर कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने एक नया विवादित बयान दे दिया है।

"किस देना ही होगा तो 50 साल की महिला को क्यों देंगे"

इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान कांग्रेस की विधायिका नीतू सिंह ने राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी को लड़कियों की कमी नहीं है जो वे 50 साल की बूढ़ी को फ्लाइंग किस देंगे। उन्हें अगर किस देना ही होगा तो 50 साल की महिला को क्यों देंगे। नीतू सिंह ने स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा कि सहेली को धोखा देकर उसके पति से शादी कर ली, शर्म आनी चाहिए उनको। बता दें कि कांग्रेस की नीतू सिंह नवादा के हिसुआ से विधायक हैं।

"अगर लड़कियों के इतने ही ऑफर हैं तो..."
कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के बयान पर विवाद छिड़ा तो अब नेताओं की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई। बीजेपी एमएलसी नूतन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर उनके पास लड़कियों के इतने ही ऑफर हैं तो शादी क्यों नहीं कर लेते, संसद में इस तरह की हरकत क्यों करते हैं। इस मामले पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी बयान दिया और कहा कि ये शर्मनाक बयान है। कोंग्रेस पार्टी का यही चरित्र है, चाहे छोटे नेता हों या बड़े नेता।

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।