1. Hindi News
  2. बिहार
  3. ''अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी नजदीक होगी'', तेज प्रताप ने लालू यादव की तस्वीर के साथ शेयर किया इमोशनल पोस्ट

''अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी नजदीक होगी'', तेज प्रताप ने लालू यादव की तस्वीर के साथ शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 Published : Jun 10, 2025 07:34 am IST,  Updated : Jun 10, 2025 07:47 am IST

तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने पिता की तस्वीर के साथ कुछ ऐसा लिखा है जिसके लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।

तेज प्रताप ने शेयर की लालू यादव की तस्वीर- India TV Hindi
तेज प्रताप ने शेयर की लालू यादव की तस्वीर Image Source : X@TEJYADAV14

पटनाः घर और पार्टी से निकाले गए पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक्स हैंडल पर पिता की तस्वीर के साथ लिखा है "अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही नजदीक होगी"। तस्वीर में लालू यादव हंसते नजर आ रहे हैं और तेज प्रताप यादव पिता के गले से लिपटे दिख रहे हैं। 

आखिर कहना क्या चाहते हैं तेज प्रताप?

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव तस्वीर के साथ जो भी लिखा है उसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। उनके मन में क्या है उसे तो वही जाने लेकिन इतना उन्होंने साफ कर दिया है कि घर से निकाले जाने के बाद भी लालू यादव के साथ वे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। 

'सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय': तेज प्रताप यादव

इससे पहले सात जून को तेज प्रताप यादव ने एक्स हैंडल पर अपने समर्थकों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर कहा था कि 'सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय'। उन्होंने साथ में यह भी लिखा था कि हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। पाडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था।

भाई तेजस्वी को कहा था मम्मी-पापा का ख्याल रखना

वहीं, एक जून को तेज प्रताप ने अर्जुन और भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर शेयर कर लिखा था कि 'मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नही।हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं, फिलहाल दूर हूं लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा। मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी'। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।