1. Hindi News
  2. बिहार
  3. MLC पद से CM नीतीश कुमार के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की आई प्रतिक्रिया, BJP पर साधा निशाना

MLC पद से CM नीतीश कुमार के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की आई प्रतिक्रिया, BJP पर साधा निशाना

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 30, 2026 02:21 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 02:30 pm IST

बिहार विधान परिषद की सदस्यता से सीएम नीतीश के इस्तीफे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार और बिहार की जनता को धोखा दिया है।

तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार- India TV Hindi
तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार Image Source : PTI

बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने आज बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच विपक्ष ने उन पर और बीजेपी पर निशाना साधा है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

तेजस्वी यादव ने कहा, "हम शुरू से ही कहते आ रहे थे कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बने रहेंगे। इसे महाराष्ट्र जैसी स्थिति का रूप देकर, उन्हें कुछ समय के लिए सीएम बने रहने दिया गया। अब बीजेपी के लोग उन्हें हटा रहे हैं। बीजेपी ने नीतीश कुमार और बिहार की जनता को धोखा दिया है। बीजेपी की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है।"

बेटे निशांत को लेकर क्या बोले तेजस्वी?

नीतीश के बेटे निशांत कुमार के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी ने संयमित रुख अपनाते हुए कहा, "उनकी काबिलियत ही बताएगी कि वे पार्टी को संभाल पाते हैं या नहीं। लेकिन अगर कोई युवा राजनीति में आता है, तो हम उसका स्वागत करते हैं।"

यह होना ही था: मनोज झा

वहीं, दिल्ली में आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा दिए जाने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, "यह होना ही था। वे पद नहीं छोड़ रहे हैं, उन्हें लाया जा रहा है।"

बता दें कि इस माह की शुरुआत में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नीतीश 16 मार्च को संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे और एमएलसी पद छोड़ने के लिए निर्धारित 14 दिन की अवधि सोमवार को समाप्त हो रही थी। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पिछले सप्ताह संवाददाताओं से कहा था, "संविधान में प्रावधान है कि आपको 14 दिनों के भीतर इस्तीफा देना चाहिए। उसी के अनुसार चीजें होंगी।"

ये भी पढ़ें-

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, शेयर किया भावुक संदेश

नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, क्या बिहार में अब BJP का मुख्यमंत्री बनेगा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।