1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उबर के चालकों ने राय से मुलाकात की, प्रतिबंध हटाने की मांग की

उबर के चालकों ने राय से मुलाकात की, प्रतिबंध हटाने की मांग की

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 05, 2015 08:13 am IST,  Updated : Jun 05, 2015 08:15 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार द्वारा उबर के लाइसेंस के आवेदन को खारिज किये जाने के एक दिन बाद अमेरिका-स्थित टैक्सी एग्रीगेटर के चालकों के एक दल ने परिवहन मंत्री गोपाल राय से मुलाकात की और

उबर ने सरकार से की...- India TV Hindi
उबर ने सरकार से की प्रतिबंध हटाने की अपील

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार द्वारा उबर के लाइसेंस के आवेदन को खारिज किये जाने के एक दिन बाद अमेरिका-स्थित टैक्सी एग्रीगेटर के चालकों के एक दल ने परिवहन मंत्री गोपाल राय से मुलाकात की और उनके सामने अपना मुद्दा उठाया। कल, आप सरकार ने अमेरिका स्थित टैक्सी बुकिंग फर्म उबर और दो अन्य ऐसे सेवा प्रदाताओं.... ओला और टैक्सीफॉरश्योर के लाइसेंस प्राप्त करने के आवेदन को खारिज कर दिया था।

दिल्ली सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंध का पालन करने संबंधी हलफनामा दाखिल नहीं करने की वजह से तीन टैक्सी एग्रीगेटर्स के आवेदनों को खारिज कर दिया गया। तीन ऑपरेटरों ने पांच महीने पहले लाई गई संशोधित रेडियो टैक्सी योजना के तहत आवेदन पत्र दाखिल किये थे। एक अधिकारी ने कहा, उबर के चालकों ने परिवहन मंत्री से आज मुलाकात की और प्रतिबंध को हटा लिये जाने की मांग की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत