1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. अब बिना पेमेंट ले जाइए स्कोडा गाड़ी अपने घर, देने होगें 6 महीने तक सिर्फ एक रुपया

अब बिना पेमेंट ले जाइए स्कोडा गाड़ी अपने घर, देने होगें 6 महीने तक सिर्फ एक रुपया

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 11, 2015 02:24 pm IST,  Updated : Jun 11, 2015 02:35 pm IST

नई दिल्ली: अब आपको कार खरीदने के लिए पैसों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। स्कोडा ऑटो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी रैपिड और सुपर्ब कार की बिक्री को बढ़ाने के लिए ईएमआई

car

लोन की सुविधा उपलब्ध कराएगी स्कोडा

इसके तहत कंपनी आपको 7.99 फीसदी के हिसाब से 84 महीने के लिए स्कोडा रैपिड कार को खरीदने के लिए लोन मुहैया कराएगी। स्कोडा रैपिड कार की कीमत करीब 7.56 लाख रुपए से 11.65 लाख रुपए के बीच की है। 6 महीने एक एक रुपए EMI लेने के बाद आपको कार की कुल राशि ब्याज के साथ देनी होगी।

साथ ही इसके साथ एक बहुत ही दिलचस्प स्कीम है जिसके मुताबिक इस गाड़ी के खरीददार को पहले दो साल के अलावा दो वर्ष और (2+2 साल) की वारंटी मिलेगी और यात्रा के दौरान सड़क पर मिलने वाले सहयोग की अवधि में भी दो वर्ष अधिक का ऑफर मिलेगा। और ग्राहक पांच साल तक की किश्त अवधि का भी ऑप्शन चुन सकते हैं। यह स्कीम कंपनी की सिटिगो और ऑक्टेविया जैसी अन्य गाड़ियों के लिए मान्य नहीं है। इसके अलावा कंपनी स्पोर्टस यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) येती के लिए 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर कर्ज उपलब्ध कराएगी और किश्त की अवधि पाँच साल तक होगी। कंपनी ने कहा कि यह ऑफर 30 जून तक के लिए है। येती की मौजूदा कीमत तकरीबन 20.10 लाख रुपए से 21.80 लाख रुपए के बीच की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।