1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ में 46 IPS अफसरों का तबादला, संतोष कुमार सिंह को मिली रायपुर की जिम्मेदारी, प्रशांत अग्रवाल भेजे गए बस्तर

छत्तीसगढ़ में 46 IPS अफसरों का तबादला, संतोष कुमार सिंह को मिली रायपुर की जिम्मेदारी, प्रशांत अग्रवाल भेजे गए बस्तर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 05, 2024 08:45 am IST,  Updated : Feb 05, 2024 10:02 am IST

राजधानी रायपुर सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए, कई रेंज आईजी भी बदले गए, आईपीएस संतोष कुमार सिंह होंगे रायपुर के नए एसपी, वहीं, एसएसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल को बस्तर भेजा गया है।

IPS अफसरों का हुआ...- India TV Hindi
IPS अफसरों का हुआ तबादला। (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : SOCIAL MEDIA

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। बता दें छत्तीसगढ़ के 46 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने देर रात ट्रांसफर की लिस्ट जारी की। जारी लिस्ट के मुताबिक, राजधानी रायपुर सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए। कई रेंज आईजी भी बदले गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक 2011 बैच के IPS संतोष सिंह को रायपुर SP की कमान सौंपी गई है। जबकि, रायपुर एसएसपी, प्रशांत अग्रवाल को बस्तर भेज दिया गया है। आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा, अजय कुमार यादव, बद्री नारायण मीणा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं, रतन लाल डांगी को रायपुर IG के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, उनकी जगह डेपुटेशन पर केंद्र से लौटे अमरेश मिश्रा अब ये जिम्मेदारी संभालेंगे। संजीव शुक्ला अब बिलासपुर नए IG होंगे।

बदले गए इन जिलों के IPS अफसर

प्रदेश में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी करते हुए 46 IPS अफसरों का तबादला कर दिया है। दीपांशु काबरा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर को अब अतिरिक्त परिवहन आयुक्त बनाया गया है। जबकि एमआर अहिरे को सूरजपुर, दीपक झा को राजनांदगांव, इंदिरा कल्याण एलेसेला को कांकेर, आशुतोष सिंह को महासमुंद, विवेक शुक्ला को जांजगीर चांपा, शशि मोहन सिंह को जशपुर, विजय अग्रवाल को सरगुजा, रामकृष्ण साहू को बेमेतरा, जितेंद्र शुक्ला को दुर्ग, दिव्यांग पटेल को रायगढ़ जिले का एसपी बनाया गया है। वहीं शलभ सिन्हा को जगदलपुर, भावना गुप्ता को गौरेला पेंड्रा मरवाही, सूरज सिंह को कोरिया, सिद्धार्थ तिवारी को कोरबा, जितेंद्र यादव को बीजापुर, आंजनेय वार्ष्णेय को धमतरी, अंकिता शर्मा को सक्ती, रजनेश सिंह को बिलासपुर व सरजु राम भगत को बालोद जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

गृह विभाग द्वारा जारी की गई ट्रांसफर की लिस्ट
Image Source : INDIATVगृह विभाग द्वारा जारी की गई ट्रांसफर की लिस्ट

गृह विभाग द्वारा जारी की गई ट्रांसफर की लिस्ट
Image Source : INDIATVगृह विभाग द्वारा जारी की गई ट्रांसफर की लिस्ट

(छत्तीसगढ़ से सिकंदर खान की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार का बड़ा दांव, महिलाओं के खाते में हर महीने भेजे जाएंगे हजार रुपए

घर के अंदर फंदे से लटकता मिला 2 बच्चों और मां का शव, 3 लाशें देख परिजनों के उड़े होश

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।