1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. Video: विष्णुदेव साय के सीएम बनने पर खुशी से झूम उठीं पत्नी कौशल्या, लोकगीत पर सखियों संग किया नृत्य

Video: विष्णुदेव साय के सीएम बनने पर खुशी से झूम उठीं पत्नी कौशल्या, लोकगीत पर सखियों संग किया नृत्य

 Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 12, 2023 07:56 pm IST,  Updated : Dec 12, 2023 07:59 pm IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सीएम के लिए विष्णुदेव साय का नाम सामने आने के बाद उनकी पत्नी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सीएम की पत्नी अपनी सखियों के साथ लोकगीत पर नृत्य करती हुई देखी जा रही हैं। यह वीडियो विष्णुदेव साय को सीएम घोषित किए जाने के बाद का है।

विष्णुदेव साय के CM बनने पर खुशी से झूम उठीं पत्नी कौशल्या।- India TV Hindi
विष्णुदेव साय के CM बनने पर खुशी से झूम उठीं पत्नी कौशल्या। Image Source : INDIA TV

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को चौंकाने वाला फैसला लेते हुए विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया। वहीं विष्णुदेव साय के सीएम बनने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके साथ ही उनको बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विष्णुदेव साय को सीएम बनाने पर उनके परिजनों में भी खुशी देखी गई। विष्णुदेव साय की मां ने भी उन्हें सीएम बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। वहीं अब सीएम की पत्नी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी अन्य समर्थकों के साथ स्थानीय गाने पर खुशी से डांस करते हुई दिख रही हैं।

सखियों संग झूमती दिखीं सीएम की पत्नी

दरअसल, विष्णुदेव साय की जीत से पूरे राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। ऐसे में उनकी पत्नी खुद की खुशी को जाहिर करने से कैसे रोक सकती हैं। सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी अपनी खुशी जाहिर करते हुए आदिवासी रंग में दिखीं। सीएम की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय को उनकी सखियों ने बधाई दी। वहीं उनसे मिलते ही सीएम की पत्नी कौशल्या साय सरगुजा जशपुर के गानों पर झूमने लगीं। वहीं सखियों के साथ उनके लोकल डांस का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सीएम की पत्नी का यह वीडियो उनके रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी आवास का है। वहीं सीएम की मां जसमणी देवी ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं। मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला है, इससे ज्यादा बड़ी बात क्या हो सकती है।

छत्तीसगढ़ का आदिवासी चेहरा हैं विष्णुदेव साय

बता दें कि विष्णुदेव साय को सर्वसम्मति से राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया। वहीं राज्य में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बता दें कि विष्णुदेव साय साल 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वो मोदी सरकार के पहले कैबिनेट में  स्टील, खादान, श्रम और रोजगार विभाग के राज्यमंत्री रह चुके। विष्णु देव साय साल 1999, 2004, 2009 और 2014 में रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। छत्तीसगढ़ में सीएम पद की रेस में विष्णु देव साय के अलावा रमन सिंह, रेणुका सिंह समेत कई अन्य नेताओं का नाम था। राज्य में लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि भाजपा इस बार राज्य में आदिवासी चेहरे को सीएम बना सकती है। ऐसे में विष्णुदेव साय प्रदेश में आदिवासियों का बड़ा चेहरा हैं और रायगढ़ से तीन बार सांसद रह चुके हैं। संगठन और आरएसएस से उनकी करीबी है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में उनकी पकड़ अच्छी है। 

(रायपुर से सिकंदर अली की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह? PM मोदी हो सकते हैं शामिल

VIDEO: छत्तीसगढ़ का CM बनने के बाद विष्णु देव साय का पहला बयान सामने आया, सबसे पहले करेंगे ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।