1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. डबल मर्डर के 2 आरोपी गिरफ्तार, हत्या का मास्टरमाइंड निकला 12 साल का बच्चा, हिरासत में लिया गया

डबल मर्डर के 2 आरोपी गिरफ्तार, हत्या का मास्टरमाइंड निकला 12 साल का बच्चा, हिरासत में लिया गया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 24, 2022 10:58 pm IST,  Updated : Dec 24, 2022 10:58 pm IST

डबल मर्डर की घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि कबाड़ी इब्राहिम और उसकी पत्नी हजारा की 21 नवंबर की रात घर में हत्या कर दी गई थी।

Double Murder, Double Murder Mastermind, Double Murder Mastermind Boy- India TV Hindi
पुलिस ने डबल मर्डर के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। Image Source : TWITTER.COM/GHAZIABADPOLICE

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बीते 21 नवंबर को हुए डबल मर्डर में कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस मामले में शनिवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस डबल मर्डर का मास्टरमाइंड 12 साल का एक बच्चा था और उसी ने मारे गए कबाड़ी और उसकी पत्नी को लूटने का पूरा प्लान बनाया था।

'18 और 19 साल के हैं दोनों हत्यारोपी’

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि कबाड़ी इब्राहिम और उसकी पत्नी हजारा की 21 नवंबर की रात घर में हत्या कर दी गई थी। पुलिस उपायुक्त (देहात) इराज राजा ने कहा कि आरोपियों की पहचान 19 साल के मंजेश और 18 साल के शुभम के रूप में की गई है। रजा ने बताया कि 12 साल के एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया है क्योंकि वही इस डबल मर्डर का मास्टरमाइंड था।


'12 साल के बच्चे ने की थी लूट की प्लानिंग'
पूछताछ के दौरान मास्टरमाइंड ने पुलिस को बताया कि वह कालोनियों से कबाड़ खरीदा करता था और इसे इब्राहिम को बेचता था। उसने बताया कि इसी वजह से उसे कैश और गहनों आदि की जानकारी थी और उसने लूट की योजना बनाई। राजा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 12000 रुपये कैश, एक चेन और हजारा का मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने बताया कि दूसरा आरोपी संदीप फरार है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।