1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 20 साल के सनकी बेटे ने की पिता की हत्या, शव के टुकड़े करने के बाद बोरवेल में फेंका, सामने आई ये वजह

20 साल के सनकी बेटे ने की पिता की हत्या, शव के टुकड़े करने के बाद बोरवेल में फेंका, सामने आई ये वजह

 Published : Dec 14, 2022 08:38 am IST,  Updated : Dec 14, 2022 09:35 am IST

कर्नाटक में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है। बेटा अपने पिता की शराब पीने और झगड़ा करने की आदत से परेशान था। इस बेटे ने अपने पिता के शव के टुकड़े किए और उसे बोरवेल में फेंक दिया। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटे ने अपने पिता की हत्या की- India TV Hindi
बेटे ने अपने पिता की हत्या की Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

बागलकोट: क्या आपने कभी सोचा है कि एक बेटा अपने पिता से इतनी नफरत कर सकता है कि उसकी हत्या करने के साथ ही शव के टुकड़े भी कर दे? कर्नाटक से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक 20 साल के युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी और शव के टुकड़े करके उसे बोरवेल में फेंक दिया। इस बात की जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी है। 

हत्या के आरोपी बेटे का नाम विठल कुलाली है और उसे अपने 54 साल के पिता परशुराम कुलाली की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, विठल अपने पिता के शराब पीने, झगड़ा करने और परिवार के लोगों को मारने-पीटने की आदत से दुखी था।

बेटे ने पिता पर सरिया से किया हमला

पुलिस ने बताया कि छह दिसंबर की रात पिता से झगड़ा होने के बाद विठल ने सरिये से उन पर हमला किया था, इस हमले में पिता की मौत हो गई। इसके बाद विठल ने शव को खेत में दफनाने के बारे में सोचा लेकिन पकड़े जाने के डर से शव के टुकड़े करके उसे पुराने बोरवेल में फेंक दिया। 

कुलाली के परिवार ने जब गुमशुदगी का मामला दर्ज किया तो पुलिस ने विठल से पूछताछ की। इसके बाद इस केस से जुड़ी जानकारी जब सामने आई तो हर कोई दंग रह गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।