1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बिहार: 5वीं की छात्रा को उठा ले गया 60 साल का वृद्ध, जान से मारने की धमकी देकर की हैवानियत

बिहार: 5वीं की छात्रा को उठा ले गया 60 साल का वृद्ध, जान से मारने की धमकी देकर की हैवानियत

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 26, 2025 06:28 pm IST,  Updated : Jan 26, 2025 07:45 pm IST

बिहार के भोजपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। पांचवीं क्लास की छात्रा से 60 साल के बुजुर्ग ने हैवानियत की और फिर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। जानिए पूरी घटना...

बिहार में वृद्ध ने पांचवीं की छात्रा से की हैवानियत- India TV Hindi
बिहार में वृद्ध ने पांचवीं की छात्रा से की हैवानियत

बिहार के भोजपुर जिले में एक पांचवी क्लास की बच्ची के साथ एक 60 साल के वृद्ध ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामला भोजपुर जिले के गिद्दा गांव की है, जहां की रहने वाली मासूम नाबालिग छात्रा के साथ उसी  गांव के एक 60 वर्षीय वृद्ध ने जबरन घर ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर मारपीट कर धमकी दी और भगा दिया। बताया जा रहा है कि आज सुबह गिद्धा गांव स्थित बालिका मध्य विद्यालय में पढ़ने वाली पांचवी क्लास की छात्रा जब अपने घर से स्कूल के झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकली तो रास्ते में उसके गांव के ही एक वृद्ध ने नशे की हालत में उसे धर दबोचा और अपने जबरन उठाकर अपने घर ले गया।  घर में वृद्ध ने बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और फिर मारपीट कर भगा दिया।

दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी

इतना ही नहीं, दुष्कर्म और मारपीट के साथ ही बुजुर्ग ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि अगर वह इस घटना के बारे में किसी को बताएगी तो वह उसकी जान ले लेगा। घटना के बाद घऱ पहंची  बच्ची ने अपनी मां को रो रोककर पूरी घटना के बारे में बताया। बच्ची काफी डरी हुई थी। घटना का पता चलने के बाद गांव में काफी देर तक हंगामा होता रहा। हंगामे की सूचना मिलने पर स्थानीय गिद्धा पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी 60 वर्षीय वृद्ध को हिरासत में ले लिया। जबकि पीड़ित बालिका को जांच के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की है।

पुलिस ने कही ये बात

पुलिस का मानना है कि चिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बालिका के साथ वाकई बलात्कार हुआ है या नहीं। जबकि बालिका के परिजन और बालिका खुद बता रही है कि उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है। जबकि पीड़ित पीड़िता की मां ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को सरकार से फांसी की सजा देने की मांग की है। 

(आरा से मनीष सिंह की रिपोर्ट)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।