1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. महिला से बर्बरता के मामले में पुलिस ने 11 बांग्लादेशियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

महिला से बर्बरता के मामले में पुलिस ने 11 बांग्लादेशियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2021 09:41 pm IST,  Updated : Jul 08, 2021 09:41 pm IST

बांग्लादेश के 11 अवैध प्रवासियों के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने 1,019 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया है जिन्होंने इस साल मई में बेंगलुरु में अपने ही देश की एक महिला से बर्बरता की थी।

11 Bangladeshi immigrants, 11 Bangladeshi brutalising woman, Bangladeshis Arrested- India TV Hindi
बांग्लादेश के 11 अवैध प्रवासियों के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने 1,019 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

बेंगलुरु: बांग्लादेश के 11 अवैध प्रवासियों के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने 1,019 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया है जिन्होंने इस साल मई में बेंगलुरु में अपने ही देश की एक महिला से बर्बरता की थी। पुलिस ने एक वीडियो क्लिप के आधार पर आरोपियों और महिला को खोज निकाला था। इस वीडियो में आरोपी महिला के साथ बर्बरता करते हुए नजर आ रहे थे। घटना में पीड़ित महिला के बारे में पता चला था कि वह केरल के कोझिकोड में थी, जिसके बाद उसे ढूंढकर वापस बेंगलुरु लाया गया था। 

‘11 आरोपी और पीड़िता बांग्लादेशी नागरिक’

पुलिस आयुक्त कमल पंत ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिस टीम ने मामले की जांच कर आरोपियों को पकड़ा, उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। पंत ने ट्वीट किया, ‘बांग्लादेशी महिला से बर्बरता के मामले में जानकारी: 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से 11 आरोपी और पीड़िता बांग्लादेशी नागरिक हैं।’ उन्होंने कहा कि जांच पूरी हो चुकी है और केवल 5 सप्ताह की संक्षिप्त अवधि में 1,019 पन्नों का विस्तृत आरोपपत्र दायर किया गया है। पंत ने सहायक पुलिस आयुक्त एन बी सक्री, पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) डॉ. एस डी शरणप्पा और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी) एस मुरुगन की प्रशंसा की। 


‘आरोपियों में से ही एक ने बनाया था वीडियो’
पंत ने कहा, ‘सराहनीय कार्य करने वाली टीम के लिए एक लाख रुपये का पुरस्कार स्वीकार किया गया है।’ ढाका पुलिस से सूचना मिलने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने 27 मई को एक ठिकाने पर छापा मारा था और आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिन्होंने अपने ही देश की एक महिला के साथ बर्बरता की थी। इन लोगों का कृत्य वायरल हुए एक वीडियो की वजह से सामने आया था जिसे आरोपियों में से ही एक ने बनाया था और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो भागने की कोशिश करते समय पुलिस की गोली से 3 बांग्लादेशी घायल हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।