1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लिव-इन में रह रहे पार्टनर की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंका, आरोपी प्रेमी और उसका दोस्त गिरफ्तार

लिव-इन में रह रहे पार्टनर की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंका, आरोपी प्रेमी और उसका दोस्त गिरफ्तार

 Reported By: Namrata Dubey,  Dinesh Mourya Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 21, 2022 10:29 pm IST,  Updated : Dec 21, 2022 10:29 pm IST

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में पनवेल से एक अज्ञात महिला का शव मिला था। उसके बाद आस पास की सीसीटीवी फुटेज और मिसिंग शिकायतों को खंगालने के पर शव की शिनाख्त उर्वशी के तौर पर हुई।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।- India TV Hindi
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

नवी मुंबई के पनवेल में लिव-इन रिलेशन में रहने वाली एक युवती की हत्या कर उसके पार्टनर ने उसके शव को फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, युवती अपने प्रेमी के साथ काफी लंबे समय से लिव-इन में रह रही थी। जब युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी का नाम रियाज खान ( 36 ) है और वह पेशे से एक जिम ट्रेनर है। वहीं मृतका की पहचान उर्वशी वैष्णव (27) के तौर पर हुई है। आरोपी रियाज खान पहले से ही शादी शुदा था और युवती से झूठ बोलकर उसके साथ रहता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

उर्वशी वैष्णव और उसका प्रेमी रियाज खान
Image Source : INDIATVउर्वशी वैष्णव और उसका प्रेमी रियाज खान

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने बताया कि युवती के परिजनों ने बेटी के न मिलने पर शिकायत दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में पनवेल से एक अज्ञात महिला का शव मिला था। उसके बाद आस पास की सीसीटीवी फुटेज और मिसिंग शिकायतों को खंगालने के पर शव की शिनाख्त उर्वशी के तौर पर हुई। पनवेल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। बुधवार को क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

उर्वशी वैष्णव और उसका प्रेमी रियाज खान
Image Source : INDIATVउर्वशी वैष्णव और उसका प्रेमी रियाज खान

चप्पल के लेबल से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने यह भी बताया कि उर्वशी की डेड बॉडी के पास से एक चप्पल मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी रियाज खान तक पहुंच पाई। शव के पास मिले चप्पल से पता चला कि चप्पल अभी नया है और वह चप्पल रियाज की है। जिसके बाद चप्पल पर जिस दुकान का लेबल लगा था वहां इनवेस्टिगेशन टीम पहुंची। दुकान में लगे CCTV के आधार पर टीम ने आरोपीयों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने उर्वशी की गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि उर्वशी की गला घोंटकर उन्होंने उसकी लाश को नदी किनारे फेंक दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।