1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली में मां-बेटे के हत्यारे पर एक्शन, एंटी नारकोटिक्स टीम से हुई मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर पर मारी गोली

दिल्ली में मां-बेटे के हत्यारे पर एक्शन, एंटी नारकोटिक्स टीम से हुई मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर पर मारी गोली

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 23, 2026 07:18 am IST,  Updated : May 23, 2026 07:32 am IST

दिल्ली में उस शख्स को पकड़ने में कामयाबी मिल गई है जो बीते 20 मई को हुए मां-बेटे के डबल मर्डर केस का आरोपी है। पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।

delhi double murder- India TV Hindi
फोटो में मृतक मां-बेटे हैं, जिनकी हत्या का आरोप सौरभ पर है। Image Source : REPORTERS INPUT

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बीते 20 मई को मां और बेटे की हत्या के मामले के आरोपी का हाफ एनकाउंटर हुआ है। उसकी साउथ ईस्ट जिले की एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया। जख्मी होने के बाद आरोपी सरेंडर करने के लिए मजबूर हो गया।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर पर लगी गोली

बता दें कि आरोपी ने एंटी नारकोटिक्स टीम पर 4 फायर किए और फिर जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लग गई। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।

पार्क में बैठा नशा कर रहा था आरोपी

जान लें कि आरोपी सौरभ, घाटी पार्क इलाके में बैठकर नशा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी बदमाश के पैर में गोली मारी।

घर में घुसकर की थी मां-बेटे की हत्या

इस मामले में शुरुआत में बदमाशों के घर में घुसकर 38 साल की शारदा और उनके 13 साल के बेटे की हत्या करने की आशंका जताई गई थी। दोनों के ऊपर किसी धारदार हथियार से अटैक किया गया था। परिवार का मुखिया जब अपनी दुकान से लौटा था तो उन्हें किचन में अपनी पत्नी और बेटे का खून में लथपथ शव मिला था।

10-12 लाख रुपये के कैश-जेवर चुराने का भी है आरोप

दिल्ली पुलिस ने कई टीमें बनाकर इस डबल मर्डर केस की जांच शुरू की थी। परिजनों के अनुसार, हत्याकांड के बाद उनके घर से 10 से 12 लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवर भी गायब हो गए।

मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है परिवार

ये परिवार दिल्ली के साउथ-ईस्ट जिले के गोविंदपुरी इलाके की गली नंबर-10 में रहता है। मृतक महिला का पति वीकली मार्केट में सब्जी की दुकान लगाता है। यह फैमिली मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली है। यह पिछले 15 साल से यहीं गोविंदपुरी इलाके में रह रहे थे।

ये भी पढ़ें- पति ने पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया, फिर बेटी की भी गला घोंटकर की हत्या, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।