1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली के जगतपुर इलाके में बड़ा कांड, कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या, लाखों रुपए लेकर फरार हो गया हत्यारा

दिल्ली के जगतपुर इलाके में बड़ा कांड, कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या, लाखों रुपए लेकर फरार हो गया हत्यारा

 Reported By: Atul Bhatia Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jan 10, 2023 07:15 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 08:31 pm IST

शाम करीब 4:50 बजे जगतपुर फ्लाईओवर के पास आईसीआईसीआई के एटीएम में एक कैश वैन कैश जमा करने पहुंची थी। एक व्यक्ति ने पीछे से आकर कैश वैन के गार्ड पर फायरिंग कर दी और रुपये लेकर फरार हो गया।

दिल्ली में कैश वैन के...- India TV Hindi
दिल्ली में कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या Image Source : FILE

दिल्ली की लचर कानून व्यवस्था पर एक और दाग लगा है। दिल्ली के जगतपुर इलाके में एक व्यक्ति ने कैश वैन गार्ड को गोली मारकर लाखों रुपए लूटकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी 8 लाख रुपए से भी ज्यादा की नगदी लूटकर फरार हो गया। 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शाम करीब पांच बजे जगतपुर इलाके में एक कैश वैन लूटने और फायरिंग की सूचना मिलती है। सूचना के बाद पुलिस मौके पट पहुंचती है, जहां मालूम होता है कि शाम करीब 4:50 बजे जगतपुर फ्लाईओवर के पास आईसीआईसीआई के एटीएम में एक कैश वैन कैश जमा करने पहुंची थी। एक व्यक्ति ने पीछे से आकर कैश वैन के गार्ड पर फायरिंग कर दी और रुपये लेकर फरार हो गया। गंभीर हालत मं गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है। मृतक गार्ड का नाम जय सिंह बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। आरोपी की तलाश पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।