1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया गिरफ्तार, लक्जरी स्पोर्ट्स कार भी जब्त

मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया गिरफ्तार, लक्जरी स्पोर्ट्स कार भी जब्त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2020 11:00 pm IST,  Updated : Dec 28, 2020 11:06 pm IST

भारत के मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया गिरफ्तार, लक्जरी स्पोर्ट्स कार भी जब्त- India TV Hindi
मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया गिरफ्तार, लक्जरी स्पोर्ट्स कार भी जब्त

मुंबई: भारत के मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। दिलीप छाबरिया की गिरफ्तारी जालसाजी और धोखाधड़ी केस में हुई है। छाबड़िया के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (B) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। 

इसी मामले के संबंध में छाबरिया के अलावा कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच की CIU यूनिट ने उन्हें गिरफ्तार किया गया है। छाबड़िया की महंगी लक्जरी स्पोर्ट्स कार भी जब्त की गई है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद छाबड़िया को मुंबई पुलिस मुख्यालय में रखा गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मामले में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। बता दें कि दिलीप छाबड़िया ने डीसी अवंती का डिजाइन और मैनुफैक्चरिंग भी किया। डीसी अवंती को भारत की पहली स्पोर्ट्स कार का दर्जा मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।