1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कॉलेज के हॉस्टल से बेड चुराने की कोशिश, बाकायदा पिकअप वैन लेकर पहुंचा था पूर्व छात्र

कॉलेज के हॉस्टल से बेड चुराने की कोशिश, बाकायदा पिकअप वैन लेकर पहुंचा था पूर्व छात्र

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jul 05, 2026 10:19 am IST,  Updated : Jul 05, 2026 10:19 am IST

कोच्चि में एक कॉलेज के पूर्व छात्र को हॉस्टल से बेड चोरी करने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा है। फिलहाल पुलिस हॉस्टल वार्डन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पूर्व छात्र को पकड़ लिया और अब उससे पूछताछ की जा रही है।

पूर्व छात्र गिरफ्तार।- India TV Hindi
पूर्व छात्र गिरफ्तार। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

कोच्चि: केरल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने कॉलेज के हॉस्टल से बेड चुराने की कोशिश कर रहे एक पूर्व छात्र को पकड़ा है। आरोपी बाकायदा पिकअप वैन लेकर पहुंच गया। हालांकि पुलिस जांच में पता चला कि पूर्व छात्र ने हॉस्टल के अन्य छात्रों से भी संपर्क किया है। मामले की जानकारी तब हुई, जब हॉस्टल वार्डन को शक हुआ। इसके बाद वार्डन ने पुलिस को बुला लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

कॉलेज से पास आउट था छात्र

पुलिस ने बताया कि रविवार को महाराजा कॉलेज के एक पूर्व छात्र को हिरासत में लिया गया है। यह पूर्व छात्र, कॉलेज के हॉस्टल से आठ बेड चुराने की कोशिश करता हुआ पकड़ा गया। हिरासत में लिए गए पूर्व छात्र की पहचान एंस्टन के तौर पर हुई है, जो एर्नाकुलम जिले के अंगमाली का रहने वाला है। उसने 2024 में कॉलेज से बॉटनी में BSc की पढ़ाई पूरी की थी। 

मरम्मत का बनाया बहाना

पुलिस के मुताबिक, एंस्टन सुबह करीब 5 बजे हॉस्टल पहुंचा और छात्रों से कहा कि वह मरम्मत के काम के लिए बेड ले जाने आया है। पुलिस ने बताया कि उसने कई बेड खोल दिए और उनमें से 8 को एक माल ढोने वाली गाड़ी में लोड कर दिया, जिसे उसने ऑनलाइन सर्विस के जरिए किराए पर लिया था। अधिकारियों ने बताया कि हॉस्टल वार्डन को शक हुआ और उसने उससे काम के लिए अधिकृत करने वाले दस्तावेज दिखाने को कहा। जब एंस्टन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, तो वार्डन ने कॉलेज प्रशासन को सतर्क किया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने गाड़ी को भी किया जब्त

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी हॉस्टल पहुंच गई। पुलिस ने एंस्टन को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए उसे एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन ले गई। बेड ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई माल ढोने वाली गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि एंस्टन के मोबाइल फ़ोन की जांच से पता चला कि उसने कॉलेज में पढ़ रहे कुछ छात्रों से संपर्क किया था। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही उसकी औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

सो रही युवती को भाई ने मारी गोली, बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।