1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गाजियाबाद पुलिस ने डुगडुगी बजा कर कुर्क की अपराधी की संपत्ति

गाजियाबाद पुलिस ने डुगडुगी बजा कर कुर्क की अपराधी की संपत्ति

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2021 09:02 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 09:53 pm IST

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई कर रही है।

गाजियाबाद पुलिस ने...- India TV Hindi
गाजियाबाद पुलिस ने डुगडुगी बजा कर कुर्क की अपराधी की संपत्ति

गाजियाबाद: गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गाजियाबाद पुलिस ने एक अपराधी अभियुक्त द्वारा हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे संगीन गिरोहबंद अपराध कर अर्जित की गई लाखों रुपये की सम्पति को डुगडुगी बजा कर की कुर्क किया।

गाजियाबाद पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, थाना लोनी में दर्ज एक आपराधिक मामले में विवेचक की रिपोर्ट के आधार पर शातिर गैंगस्टर अपराधी अभियुक्त हरेन्द्र की अपराधिक कृत्यों/अवैध रूप से अर्जित की गई लाखों रुपए की धनराशि की संपत्ति कुर्क कर दी। अभियुक्त हरेंद्र लोनी के गांव खडखडी का रहना वाला है।

कुर्क की गई संपत्ति में मोहल्ला खुशाल पार्क कस्बा लोनी स्थित 02 प्लॉट शामिल हैं। नियमानुसार उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप अधिनियम 1986 के अंतर्गत कुर्की/जब्त की गई। बता दें कि अभियुक्त की 5 सम्पत्तियों को कुर्की के लिए चिन्हित किया गया था, जिनमें से 2 संपत्तियों को मंगलवार (16 मार्च) को कुर्क किया गया।

अभियुक्त हरेन्द्र एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी की संगीन धाराओं के अभियोग दर्ज हैं। अभियुक्त थाना लोनी से टॉप-10 अपराधियों में है और हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने आज डुगडुगी बजाई और अभियुक्त हरेन्द्र की अवैध कार्यों से अर्जित की गई संपति जब्त की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।