1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. हैदराबाद में लड़की की गला दबाकर हत्या, इस बात से नाराज था सौतेला पिता

हैदराबाद में लड़की की गला दबाकर हत्या, इस बात से नाराज था सौतेला पिता

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 19, 2022 09:08 am IST,  Updated : Dec 19, 2022 09:08 am IST

पुलिस ने मृतक किशोरी की बड़ी बहन की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि जब लड़की किसी से फोन पर बात कर रही थी, तो उसके सौतेले पिता ने जबरन फोन छीन लिया और उसकी पिटाई की।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

तेलंगाना के हैदराबाद में लड़की की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की के सौतेले पिता ने उसकी हत्या कर दी है। फोन पर लगातार बातचीत करने को लेकर वह अपने बेटी से नाराज था। बताया जा रहा है कि उसने अपनी बेटी को कई बार ऐसा करने से मना किया था, लेकिन जब लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी।  

कमरे में लेजाकर दबाया गला

पुलिस ने मृतक किशोरी की बड़ी बहन की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि जब लड़की किसी से फोन पर बात कर रही थी, तो उसके सौतेले पिता ने जबरन फोन छीन लिया और उसकी पिटाई की। पुलिस के अनुसार, बड़ी बहन ने व्यक्ति को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह उसे धक्का देकर छोटी बहन को एक कमरे में ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

हिरासत में आरोपी

अधिकारियों ने कहा कि बड़ी बहन छोटी बहन को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।