1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. VIDEO: दिल्ली में लुटेरों ने महिला से सोने की चेन और झुमके कैसे छीने? वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

VIDEO: दिल्ली में लुटेरों ने महिला से सोने की चेन और झुमके कैसे छीने? वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Kajal Kumari
 Published : Aug 09, 2025 10:19 am IST,  Updated : Aug 09, 2025 10:35 am IST

दिल्ली से अपराधियों की खौफनाक वारदात का वीडियो सामने आया है। शकूरपुर में एक महिला से लुटेरों ने सरेआम गले से चेन और कानों से झुमका छीन लिया और फरार हो गए। महिला की जान बच गई। देखें वीडियो...

महिला का गला दबाकर चेन छीना- India TV Hindi
महिला का गला दबाकर चेन छीना Image Source : REPORTER

दिल्ली में अपराधियों ने फिर से एक बार खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है और इस घटना का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दिल्ली के शकरपुर के D ब्लॉक में कुछ अपराधियों ने एक महिला का गला पकड़ लिया और उसकी गले से सोने की चैन और कानों से झुमके छीन लिए। बदमाशों ने महिला की गर्दन इतनी जोर से दबाई कि महिला मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गई। आसपा से लोगों ने जब महिला को बेहोश देखा तो उसे प्राथमिक उपचार दिया, इससे महिला की जान तो बच गई लेकिन अगर किसी की नजर नहीं पड़ती, उपचार में देर हो जाती तो उसकी जान जा सकती थी। घटना का पता चलने के बाद दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लुटेरों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

खौफनाक वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अकेली जा रही है कि तभी एक युवक उसे अचानक जोर से पकड़ लेता है। युवक महिला के गले से चेन खींचने की कोशिश करता है। वह महिला का गला जोर से दबाता है, जिससे महिला बेहोश हो जाती है। इसके बाद फिर वह गले की चेन और कान का झुमका जल्दी से खींच लेता है। सड़क पर उसके साथ के युवक बाइक से आते हैं और युवक उनके साथ बाइक पर बैठकर भाग जाता है। महिला बेहोश पड़ी रहती है।

महिला सांसद की चेन छीनी 

बता दें कि इससे पहले महिला सांसद के गले से चेन छीनकर एक शख्स स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने यवक को गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। खासकर छीना झपटी के मामले काफी बढ़ गए हैं। 

ये भी पढ़ें:


VIDEO: 'शमशाद ने मुझे...अब कैसे बच्चों को मुंह दिखाऊंगी', वीडियो में अफसाना ने बताई सच्चाई, किया सुसाइड

दिल्ली किन्नर मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, करण और रेहान की लव स्टोरी, फिर गला काटकर हत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।