1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. खौफनाक! पत्नी का सिर काटकर गांव ले गया शख्स, अपने घर के सामने रख दिया और फिर...

खौफनाक! पत्नी का सिर काटकर गांव ले गया शख्स, अपने घर के सामने रख दिया और फिर...

 Published : May 25, 2023 03:46 pm IST,  Updated : May 25, 2023 03:46 pm IST

उर्मिला चंद्रशेखर की दूसरी पत्नी थीं और उनका दो साल का एक बच्चा है। चंद्रशेखर की पहली पत्नी ने कुछ साल पहले उस पर हमला करने के बाद उसे छोड़ दिया था।

man beheads wife- India TV Hindi
पत्नी का सिर काटकर गांव ले गया शख्स (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

भुवनेश्वर: ओडिशा के गजपति जिले में एक खौफनाक अमानवीय घटना सामने आई है। यहां पर गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सिर काट दिया और उसका कटा सिर अपने गांव ले गया। मृतक महिला की पहचान उर्मिला कारजी के रूप में हुई है। महिला के आरोपी पति का नाम चंद्र शेखर कारजी है। पुलिस के अनुसार दंपति सुबह किसी काम से सारा गांव के पास स्थित अपने खेत में गए थे।

पति-पत्नी में हई थी कहासुनी

ऐसा संदेह है कि दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद चंद्रशेखर ने अपना आपा खो दिया और एक तेज कुल्हाड़ी से पत्नी उर्मिला का सिर काट दिया। हालांकि, हत्या के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। चंद्रशेखर यहीं नहीं रुके। उन्होंने उर्मिला के कटे सिर को अपने गांव ले जाकर अपने घर के सामने रख दिया। पुलिस ने कहा कि उसके अवशेष खेत में मिले हैं।

यह भी पढ़ें-

चंद्रशेखर की दूसरी पत्नी थी उर्मिला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उर्मिला चंद्रशेखर की दूसरी पत्नी थीं और उनका दो साल का एक बच्चा है। चंद्रशेखर की पहली पत्नी ने कुछ साल पहले उस पर हमला करने के बाद उसे छोड़ दिया था। सूचना मिलने पर काशीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।