1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Kolkata law college rape case: रेपकेस में अब 'लव बाइट' का एंगल, मनोजित मिश्रा ने शर्ट खोलकर दिखाया

Kolkata law college rape case: रेपकेस में अब 'लव बाइट' का एंगल, मनोजित मिश्रा ने शर्ट खोलकर दिखाया

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 02, 2025 11:37 pm IST,  Updated : Jul 02, 2025 11:37 pm IST

कोलकाता लॉ कॉलेज दुष्कर्म मामले में अब आरोपी के वकील के दावे ने केस को नया एंगल दे दिया है। वकील का कहना है कि आरोपी मनोजित के पूरे शरीर पर कहीं खरोंच के निशान नहीं, उसके गले पर लव बाइट का निशान मिला है।

मनोजीत मिश्रा के वकील का खुलासा- India TV Hindi
मनोजीत मिश्रा के वकील का खुलासा Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता लॉ कॉलेज बलात्कार मामले की जांच चल रही है, वहीं मनोजित मिश्रा के वकील राजू गांगुली ने बुधवार को केस को नया एंगल दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी मनोजित के शरीर पर "लव बाइट" के अलावा कोई खरोंच का निशान नहीं है। गांगुली ने कहा कि जब उन्होंने मनोजित से पूछा कि 27 जून को क्या हुआ, तो उसने जवाब दिया कि "हर कोई उसे खलनायक बना रहा है।"  मिश्रा के शरीर पर 'लव बाइट' के निशान थे, गांगुली ने कहा कि आरोपी ने यह दिखाने के लिए अपनी शर्ट उतारी और दिखाया कि उसके शरीर पर कोई खरोंच का निशान नहीं है। 

मिश्रा ने मुझे दिखाया गर्दन पर लव बाइट-वकील

वकील ने एक निशान दिखाया जिसके बारे में मिश्रा ने कहा कि वह "लव बाइट" है। "मैंने उससे कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि उसके शरीर पर नाखूनों के कई खरोंच के निशान हैं। उसने अपनी शर्ट उतारी, मैंने उसे एक निशान (गर्दन पर निशान) दिखाया और उससे पूछा कि यह क्या है। उसने मुझे बताया कि यह 'लव बाइट' है।" जब गांगुली ने आरोपी से पूछा कि उसे लव बाइट कैसे हुआ, तो पुलिस उसे ले गई।  मुझे उस पर नाखूनों के कोई खरोंच के निशान नहीं दिखे। मुझे एक निशान गर्दन पर दिखाई दिया।"

पीड़िता का फोन भी जब्त होना चाहिए

मनोजित के वकील ने कहा, "मैंने कहा कि पीड़िता का फोन भी जब्त किया जाना चाहिए, फोरेंसिक को भेजा जाना चाहिए और कॉल रिकॉर्ड को अदालत के सामने पेश किया जाना चाहिए। रिकॉर्ड देखने के बाद, मुझे लगता है कि शायद यह बलात्कार का मामला नहीं है।" आरोपी के वकील ने जोर देकर कहा कि वह अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। फिर कहा कि, "मैं 20 जुलाई तक आपको बता पाऊंगा कि यह बलात्कार है या नहीं।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।