1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. OYO होटल में ले जाकर प्रेमी ने की महिला की हत्या, पति ने दर्ज कराया मुकदमा

OYO होटल में ले जाकर प्रेमी ने की महिला की हत्या, पति ने दर्ज कराया मुकदमा

 Reported By: Sanjay Sah @sanjaysah_india
 Published : Apr 01, 2023 11:28 am IST,  Updated : Apr 01, 2023 11:33 am IST

पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक, नोएडा के छिजारसी स्थित एक ओयो होटल के कमरे में एक महिला की लाश बरामद हुई थी।

OYO hotel in Noida, Noida OYO hotel, Murder OYO hotel in Noida, Noida OYO hotel Murder- India TV Hindi
पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक OYO होटल में एक शादीशुदा महिला की हत्या की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में स्थित OYO होटल में महिला की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गयाI बताया जा रहा है कि  महिला अपने प्रेमी के साथ बीती रात ओयो होटल में आई थी, जहां दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान प्रेमी ने महिला के सिर पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।

होटल के कमरे में मी महिला की लाश

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दियाI  पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैI नोएडा सेक्टर 63 थाना प्रभारी अमित मान ने बताया कि 31 मार्च की देर रात को पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक, नोएडा के छिजारसी स्थित एक ओयो होटल के कमरे में एक महिला की लाश बरामद हुई थी। जांच में पता चला कि महिला अपने प्रेमी के साथ ओयो होटल में आई थी।

सिर पर वार करके उतारा मौत के घाट
होटल में काफी समय तक रुकने के बाद प्रेमी और प्रेमिका के बीच विवाद होने लगा। विवाद के दौरान प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सिर पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक 38 साल की महिला इटावा की रहने वाली थी और होटल में अपने एक दूर के रिश्तेदार के साथ आयी थीI महिला के पति की शिकायत पर सेक्टर 63 थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पहचान 28 साल के सोनू के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी प्रेमी मृतक महिला का रिश्तेदार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।